सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika padukone in oscar awards ceremony did Timothée Chalamet fall on the Oscars 2026 stairs?

Oscar 2026: प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण भी हुईं ऑस्कर में शामिल! सीढ़ियों से कैसे गिरे टिमोथी चेलमेट?

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Mar 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone in Oscar 2026: ऑस्कर 2026 में कई सितारों ने शिरकत की। भारत से भी प्रियंका चोपड़ा इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। हालांकि, दीपिका पादुकोण की भी ऑस्कर के मंच से एक तस्वीर सामने आई। जानें क्या है सच?

Deepika padukone in oscar awards ceremony did Timothée Chalamet fall on the Oscars 2026 stairs?
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी संपन्न हो चुकी है। इवेंट से फैंस के फेवरेट स्टार्स के फोटोज भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की भी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो ऑस्कर के रेड कारपेट पर फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं।
Trending Videos

इसके अलावा एक वीडियो भी वायरल है जिसे लेकर यह दावा किया गया कि हॉलीवुड एक्टर टिमोथी चेलमेट भी ऑस्कर सेरेमनी की सीढ़ियों से नीचे गिर गए। जानें पूरा सच....
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका का रेड कार्पेट और वैनिटी पार्टी लुक 
दीपिका के फैंस उनके हर अपियरेंस को काफी फॉलो करते हैं। कोई अवॉर्ड शो हो या फिर फंक्शन वो हमेशा उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। सोमवार को दीपिका की एक फोटो वायरल हुई जिसमें वो ऑस्कर के रेड कार्पेट पर खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं।
वहीं एक और तस्वीर सामने आई जिसमें वो व्हाइट गाउन पहने ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में पोज दे रही हैं। हालांकि, सच तो यह है कि दीपिका ने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा ही नहीं लिया। ये वायरल फोटो एआई की मदद से बनाए गए हैं। 
 
 

Deepika padukone in oscar awards ceremony did Timothée Chalamet fall on the Oscars 2026 stairs?
टिमोथी चेलमेट - फोटो : X
सीढ़ियों से गिरे टिमोथी चेलमेट
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तस्वीरें सामने आने के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में हॉलीवुड एक्टर टिमोथी चेलमेट रेड कार्पेट पर सीढ़ियों से गिरते हुए नजर आए। इन तस्वीरों में टिमोथी सफेद रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें पकड़ते  नजर आ रहे हैं।
हालांकि, ऑस्कर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई और साफ हो गया कि यह वायरल वीडियो भी एआई जनरेटेड है।
 
 

Deepika padukone in oscar awards ceremony did Timothée Chalamet fall on the Oscars 2026 stairs?
ऑस्कर 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल रहा 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का जलवा
ऑस्कर 2026 का आयोजन हो चुका है और विजेताओं की घोषणा भी की जा चुकी है। इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा चार अवॉर्ड्स ‘सिनर्स’ ने अपनी झोली में डाले। प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। वे अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed