फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh movie Dhurandhar 2 The Revenge Before Release Broken many Records

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, 'पठान'-आरआरआर' और 'बाहुबली 2' को भी दी पटखनी

Mon, 16 Mar 2026 05:52 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 16 Mar 2026 05:52 PM IST
सार

Dhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
 

विज्ञापन
Ranveer Singh movie Dhurandhar 2 The Revenge Before Release Broken many Records
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। 'धुरंधर 2' की रिलीज की उलटी गिनती शुरू होते ही फिल्म रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 

विज्ञापन

पेड प्रीव्यू शो में तोड़े इन तीन फिल्मों के रिकॉर्ड
18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो से लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। पहले दिन और प्रीव्यू मिलाकर कुल 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री का रिकॉर्ड बना है। उत्तरी अमेरिका में प्री-सेल्स फिल्म ने वहां 50 लाख डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) से ज्यादा की प्री-सेल्स की हैं, जो किसी भारतीय फिल्म का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 'पठान', 'आरआरआर' और 'बाहुबली 2' जैसे बड़े नाम 40 लाख डॉलर तक पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

120 करोड़ रुपये पार पहुंची बुकिंग
2026 में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्री-सेल्स फिल्म ने इस साल किसी हिंदी फिल्म की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 14.62 करोड़ रुपये कमाए गए। इससे 'बॉर्डर 2' (12.5 करोड़) का रिकॉर्ड टूट गया। संभावना है कि कुल 30 करोड़ तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

टिकट बिक्री का रिकॉर्ड
पहले 24 घंटों में 1.25 लाख टिकट बिके, जो राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। सबसे ऊपर 'जवान' (1.55 लाख टिकट) है, लेकिन 'धुरंधर 2' उसे भी तोड़ सकती है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पेड प्रीव्यू 18 मार्च को है। 

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2: द रिवेंज'
'धुरंधर 2: द रिवेंज' में रणवीर सिंह कराची के ल्यारी इलाके में भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और बाकी कलाकार भी हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने बहुत धूम मचाई थी और कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब सीक्वल 'धुरंधर 2' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kanye West: भारत में पोस्टपोन हुआ कान्ये वेस्ट का शो, 29 मार्च की जगह अब इस तारीख को होगा कॉन्सर्ट; जानें वजह..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed