सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marce Pedrozo passed away Janhvi Kapoor remember him in a long post shares photos and video

Marce Pedrozo: मार्से पेड्रोजो के निधन से गमगीन हुईं जान्हवी कपूर, तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लिखी भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 16 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Janhvi Kapoor On Marce Pedrozo: मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के निधन से कई बॉलीवुड सेलेब्स गमगीन हैं। जान्हवी कपूर ने हेयर स्टाइलिस्ट के निधन पर शोक जताया है और एक भावुक पोस्ट लिखी है। 

Marce Pedrozo passed away Janhvi Kapoor remember him in a long post shares photos and video
मार्से पेड्रोजो, जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार

कई सेलेब्स के हेयर स्टाइलिस्ट रहे मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। उनके निधन से सिनेमा जगत की हस्तियां गमगीन हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी है।
Trending Videos


पोस्ट में क्या है?
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि मार्से पेड्रोजो उनके बाल सेट कर रहे हैं। तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह मार्से पेड्रोजो के साथ काफी अच्छे मूड में हैं और डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


जान्हवी ने मार्से को किया याद
जान्हवी कपूर ने मार्से पेड्रोजो को लेकर पोस्ट में लिखा 'मार्से मैं तुमसे प्यार करती हूं। हर बार जब मैं अपनी वैन में आती थी, तो हम एक-दूसरे को देखते और चिल्लाते थे। हमारे बीच एक भरोसे और खुशी का एहसास हमेशा रहता था। तुम सिर्फ मेरी टीम का हिस्सा नहीं थे। हम एक-दूसरे की टीम थे। तुम्हारे साथ मुझे हमेशा सुरक्षित और अपनापन महसूस होता था। काश मुझे 20 मिनट मिल जाएं, ताकि मैं तुम्हें बता सकूं कि तुम हमारी जिंदगी में कितने खास थे।'

Marce Pedrozo passed away Janhvi Kapoor remember him in a long post shares photos and video
जान्हवी कपूर के साथ मार्से - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
हर किसी के लिए मायने रखते थे मार्से
जान्हवी ने आगे लिखा 'मार्से मुझे तुम्हारी कमी हर दिन खलेगी। मुझे उम्मीद है कि तुम जहां भी हो, बहुत खुश हो। अपने बालों को अजीब-अजीब रंगों से रंग रहे हो। काश तुम देख पाते कि आज हर कोई तुम्हें कितना याद कर रहा है। काश तुम्हें पता होता कि तुम उनके लिए कितना मायने रखते थे। हर कोई तुम्हें कितना मनाता था। तुम्हारे साथ बिताई हर याद को मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगी। मुझे तुम्हारी याद आती है।' 

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Marce Pedrozo passed away Janhvi Kapoor remember him in a long post shares photos and video
मार्से पेड्रोजो - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों के साथ किया काम
ख्याल रहे कि मार्से पेड्रोजो ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। वह जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, तृप्ति डिमरी, सुहाना खान और भूमि पेडनेकर जैसे सितारों के हेयर स्टाइलिस्ट रहे हैं। इन सबने उनके निधन पर शोक जताया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed