रोमांटिक फिल्में बनाने वाले इस मशहूर निर्देशक को पहचाना क्या? मां के 83वें जन्मदिन पर साझा की बचपन की तस्वीर
Hiroo Johar Birthday: बॉलीवुड का यह फिल्ममेकर रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर है। बुधवार को अपनी मां के जन्मदिन पर इसने बचपन के एक तस्वीर साझा की। पहचानिए कौन है ये ?
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
करण जौहर ने लिखा मां के लिए पोस्ट
करण ने मां को बर्थ डे विश करते हुए लिखा, 'अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। किसी भी बच्चे के जीवन में उसकी मां के स्थान को बयां कर पाना मुश्किल है।
आज मेरी मां का 83वां जन्मदिन है। मैं यह सब इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि लोग इससे जुड़ पाएंगे। मैं उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहता हूं। उनके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता।'
खुशी है कि उन्हें चूम सकता हूं
करण ने आगे लिखा, 'इन दिनों वह बीमार रहती हैं। इसके बाद भी वह रोज अपने बालों को ब्लो ड्राई करती हैं, लिपस्टिक लगाती हैं। कफ्तान में धूप लेती हैं ताकि वह टीवी स्क्रीन देख सकें। वो मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।
याददाश्त कमजोर होने के बाद भी वह मुझे और मेरे जुड़वां बच्चों को याद रखती हैं और हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यही है कि हम रोज उनके गाल चूमकर उन्हें आई लव यू मां कह सकते हैं।'
करण के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई सेलेब्स ने भी उनकी मां को विश किया। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'मैं आंटी के जीवन जीने के तरीकों को सलाम करती हूं। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी फिल्म मेकर की पोस्ट में हार्ट इमोजी भेजे। वहीं महीप कपूर समेत कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी बनाई।
कई प्रोजेक्ट्स हुए रिलीज
बतौर प्रोड्यूसर करण जौहर की इस साल में कई फिल्में रिलीज हुईं जिनमें 'धड़क 2', 'नादानियां', 'तू मेरी मैं तेरा...' बड़े नाम रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण साल 2026 के अंत तक एक बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। यह 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल हो सकती है।