सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar 2 director aditya dhar scared of piracy ahead of its release

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले निर्देशक को सता रहा ये डर, फिल्म को लेकर फैंस से की खास अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 18 Mar 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 News: 19 मार्च को रिलीज होने से पहले फिल्म 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर ने फैंस से एक खास गुजारिश की है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी अपील में क्या कहा है?

Dhurandhar 2 director aditya dhar scared of piracy ahead of its release
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का प्रेड-प्रीव्यू आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। 19 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके निर्देशक आदित्य धर को पायरेसी का डर सता रहा है। इसलिए उन्होंने अपने फैंस से एक खास अपील की है।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)


आदित्य धर ने फैंस से की गुजारिश
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है, ऐसे में आदित्य धर ने फैंस से गुजारिश की है कि वे फिल्म से जुड़ी वीडियो को वायरल न करें।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा 'हमने 'धुरंधर: द रिवेंज' को बनाने में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह महसूस कर सकें जैसा कि इसे महसूस किया जाना चाहिए। एक थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अजनबियों से घिरे हुए, हर कोई एक जैसी भावनाओं को महसूस कर रहा होगा।'

Dhurandhar 2 director aditya dhar scared of piracy ahead of its release
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉइलर शेयर न करें
आदित्य धर ने आगे लिखा, 'फिल्मों को इसी तरह देखना चाहिए, किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं। इसलिए, मेरी आपसे एक दिली गुजारिश है, कृपया स्पॉइलर शेयर न करें! हर फैन को बिना कुछ जाने, उत्सुकता के साथ फिल्म देखने का मौका दें क्योंकि हर फैन की भावना इस फिल्म से जुड़ी है।'

Dhurandhar 2 director aditya dhar scared of piracy ahead of its release
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
पेड प्रीव्यू के बाद बढ़ा पायरेसी का खतरा
आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसका 18 मार्च, यानी आज, प्रेड-प्रीव्यू रखा गया। ऐसे में फिल्म की 'पाइरेसी' का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। आमतौर पर पाइरेसी आने के बाद फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर ये देखा गया है कि किसी भी फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद पायरेसी सामने आती है। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी कुछ खास क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed