सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kemmu And Chirag Nihalani Start New Production House

अभिनेता और निर्देशक के बाद निर्माता बने कुणाल खेमू, शुरू किया प्रोडक्शन हाउस; जानें कैसी फिल्में बनाएंगे?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 18 Mar 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Kunal Kemmu Start Production House: कुणाल खेमू अभिनेता और निर्देशक का रोल निभाने के बाद अब निर्माता बन गए हैं। जानिए, अपने प्रोडक्शन हाउस तले वह कैसी फिल्में बनाने की इच्छा रखते हैं।

Kunal Kemmu And Chirag Nihalani Start New Production House
कुणाल खेमू ने शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

कुणाल खेमू ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की, फिर लीड एक्टर के तौर पर काम किया। पिछले साल निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म बनाई। अब वह अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रहे हैं। कुणाल का मकसद अलग किस्म की फिल्में बनाने का है।  

Trending Videos

किसके साथ शुरू किया प्रोडक्शन हाउस?
सोशल मीडिया पर कुणाल खेमू ने यह जानकारी साझा की है कि वह प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रहे हैं। इस प्राेडक्शन हाउस को उन्होंने चिराग निहलानी के साथ शुरू किया है। पिछले साल कुणाल ने मडगांव एक्सप्रेस को निर्देशित किया था, यह उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। इस फिल्म काे दर्शकों ने सराहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी फिल्में बनाएंगे कुणाल खेमू? 
अपने प्रोडक्शन हाउस तले कुणाल और चिराग ऐसी कहानियों को सपोर्ट करना चाहते हैं जो मनोरंजक हो, दिलचस्प और दमदार हों। वह ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं, जो क्रिएटिविटी, एटरटेनमेंट का बैलेंस बनाकर चलें। 

 

 

Kunal Kemmu And Chirag Nihalani Start New Production House
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu
ये खबर भी पढ़ें: Golmaal 5: 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, शरमन जोशी ने भी की वापसी; जन्मदिन पर रोहित की बड़ी अनाउंसमेंट 

इस फिल्म में कुणाल खेमू करेंगे अभिनय 
कुणाल खेमू भले ही निर्माता बन गए हों लेकिन वह दूसरे प्राेडक्शन हाउस की फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। इस साल वह फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा कई उम्दा कलाकार भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed