दिल्ली में होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को किया जाएगा सम्मानित
International Film Festival Delhi 2026: जल्द ही दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा। इस फिल्म फेस्टिवल में देश और दुनिया भर की उम्दा फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को सम्मानित भी किया जाएगा।
विस्तार
दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफडी) की शुरुआत 25 से 31 मार्च तक आयोजित होगा। इस फिल्म फेस्टिवल में 100 से ज्यादा देशों से कुल 2,187 एंट्रीज आई हैं। इनमें 1,372 अंतरराष्ट्रीय और 815 भारतीय फीचर और नॉन-फीचर फिल्में शामिल हैं। यह आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में होगा।
सिनेमा के कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित
इस फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा से जुड़े लोगों और कलाकारों के योगदान काे सराहा जाएगा। साथ ही कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
शर्मिला टैगोर ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया
शर्मिला टैगोर ने भी दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किए जाने की बात पर आभार व्यक्त किया है। वह कहते हैं, ‘फिल्म फेस्टिवल ऐसे मंच होते हैं, जहां दुनिया भर के सिनेमा को एक छत के नीचे जगह मिलती है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली का हिस्सा बनकर खुश हूं। इस सम्मान के लिए मैं आभारी हूं। मैं इस फेस्टिवल में शामिल होकर अलग-अलग कहानियों को सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित हूं।’
कमेंट
कमेंट X