फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar The Revenge Release: aditya Dhar Movie Dhurandhar Box Office Success Effect On Ranveer Singh Career

क्या रणवीर सिंह के करियर का री-लॉन्च साबित हुई 'धुरंधर'; आए बड़े बदलाव; परिवार का यह सदस्य बना लकी चार्म

Wed, 18 Mar 2026 04:14 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 18 Mar 2026 04:14 PM IST
सार

Ranveer Singh Film Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। यह बीते वर्ष आई रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ही सीक्वल है। इस फिल्म ने अभिनेता के करियर को नई ऊंचाई दी है। जानिए 'धुरंधर' से पहले और बाद में रणवीर का करियर...

विज्ञापन
Dhurandhar The Revenge Release: aditya Dhar Movie Dhurandhar Box Office Success Effect On Ranveer Singh Career
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जादुई प्रदर्शन किया। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने न सिर्फ कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि रणवीर सिंह के करियर को भी नई दिशा दी है। अगर कहा जाए कि फिल्म 'धुरंधर' उनके करियर का री-लॉन्च साबित हुई है तो शायद गलत नहीं होगा। अब जब इसका दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' रिलीज हो रही है तो जानते हैं कि फिल्म 'धुरंधर' से पहले और बाद में रणवीर सिंह का करियर कैसा रहा है?

विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Release: aditya Dhar Movie Dhurandhar Box Office Success Effect On Ranveer Singh Career
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : X

'धुरंधर' की रिलीज से पहले रणवीर का करियर
ऐसा नहीं है कि रणवीर सिंह को फिल्म 'धुरंधर' ने ही पहचान दी है। वे इससे पहले भी चर्चित अभिनेता थे और कई अच्छी फिल्मों में काम कर दर्शकों की तारीफ बटोर चुके हैं। मगर, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में उनके नाम कोई बड़ा रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। रणवीर सिंह के करियर को इस तरह समझते हैं

  • रणवीर ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था, यह फिल्म औसत रही थी
  • 'धुरंधर' से पहले रणवीर ने 15 साल के करियर में 16 फिल्में कीं।
  • रणवीर के खाते में सात हिट फिल्में थीं। ये फिल्में हैं- 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'गुंडे', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिंबा', 'गली बॉय', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हैं।
  • फिल्म 'धुरंधर' से पहले रणवीर की सबसे कमाऊ फिल्म 'पद्मावत' थी, जिसने 302.15 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया।
  • रणवीर की कुछ फिल्मों ने औसत प्रदर्शन किया, जिनमें- 'बैंड बाजा बारात', 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल', 'दिल धड़कने दो', 'बेफिक्रे' हैं।
  • रणवीर के खाते में आईं फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो इनमें 'लुटेरा', 'किल दिल', '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Release: aditya Dhar Movie Dhurandhar Box Office Success Effect On Ranveer Singh Career
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब

'धुरंधर' की रिलीज के बाद रणवीर का करियर
फिल्म 'धुरंधर' ने रणवीर के करियर की बाजी पलटकर रख दी है। यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। 'धुरंधर' ने शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़कर नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा किया।

  • 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इसका इंडिया नेट कलेक्शन 839.90 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Release: aditya Dhar Movie Dhurandhar Box Office Success Effect On Ranveer Singh Career
रणवीर सिंह, दुआ, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

कौन बना लकी चार्म?
रणवीर सिंह के करियर में 'धुरंधर' नया मोड़ लेकर आई इसका श्रेय बेशक उनकी मेहनत और अभिनय को जाता है। साथ ही आदित्य धर के निर्देशन में पूरी स्टारकास्ट ने दिनरात एक करके जो काम, वह रंग लेकर आया। मगर, सिर्फ रणवीर के करियर के लिहाज से देखा जाए तो उनकी बेटी दुआ लकी चार्म हैं। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का स्वागत किया। बिटिया के जन्म के बाद 'धुरंधर' रणवीर की पहली फिल्म है। इस फिल्म ने उनके करियर में एक नई ऊर्जा भर दी है।

Dhurandhar The Revenge Release: aditya Dhar Movie Dhurandhar Box Office Success Effect On Ranveer Singh Career
रणवीर सिंह धुरंधर 2 में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'धुरंधर 2' के बारे में
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का निर्देशन भी आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed