सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   who will be the real villain of Dhurandhar 2 and what will be the story

Dhurandhar 2: कौन होगा 'धुरंधर 2' का विलेन? फिल्म की कहानी और तीसरे पार्ट को लेकर लग रहे ये कयास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 18 Mar 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandar 2 Villain: फिल्म 'धुरंधर 2' कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस इसे लेकर कई कयास लगा रहे हैं।

who will be the real villain of Dhurandhar 2 and what will be the story
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। इससे पहले दर्शक इस फिल्म के बारे में हर अपडेट जानना चाहते हैं। 'धुरंधर 2' के पहले पार्ट 'धुरंधर' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यही वजह रही कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। 'धुरंधर 2' की कहानी, इसके विलेन और इसकी शूटिंग की जगहों के बारे में फैंस कई अटकलें लगा रहे हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।
Trending Videos

क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म 'धुरंधर' की कहानी का अंत अधूरा था। उम्मीद है कि अगली फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। पिछली फिल्म की कहानी का अंत रणवीर सिंह (हमजा) की तरफ से अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) को मारने से हुआ था। इसके बाद हमजा ने अपनी डायरी में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) का नाम काटा था। माना जा रहा है कि इसकी आगे की कहानी में हमजा, मेजर इकबाल का खात्मा कर सकता है। ट्रेलर से पता चलता है कि अगले पार्ट में यह दिखाया जा सकता है कि हमजा कौन है और कहां से आया है? उन्होंने अपनी पिछली जिंदगी में कितना संघर्ष किया है? उम्मीद यह भी जताई जा रही है फिल्म में दिखाया जाए कि हमजा ही ल्यारी पर राज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

who will be the real villain of Dhurandhar 2 and what will be the story
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
'धुरंधर 2' में कौन हो सकता है विलेन?
'धुरंधर' में अहम विलेन के तौर पर रहमान डकैत को दिखाया गया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि पहले पार्ट में मेजर इकबाल को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। फिल्म में उनको कम ही दिखाया गया था लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी से दर्शकों को हैरान कर दिया था। उन्होंने एक भारतीय जासूस को जिस तरह से सजा दी थी वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। इसके अलावा मुंबई हमलों के दौरान उनका रोल काफी खतरनाक था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल असली विलेन होंगे और हमजा उनसे बदला लेंगे। 

Dhurandhar 2: दक्षिण भारतीय दर्शकों को लगा झटका, रद्द किए गए 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू; यह है बड़ी वजह

who will be the real villain of Dhurandhar 2 and what will be the story
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की शूटिंग किन जगहों पर हुई है?
फिल्म 'धुरंधर 2' में पाकिस्तान की कहानी दिखाई गई है। हालांकि इसकी शूटिंग पाकिस्तान में नहीं हुई है। पाकिस्तान के ल्यारी को बैंकॉक बनाया गया था। खास बात यह है कि फिल्म के दोनों हिस्सों की शूटिंग एक साथ हुई है। फिल्म के अलग-अलग हिस्से मुंबई, लुधियाना, लद्दाख, कसौली, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसी जगहों पर शूट किए गए। 

क्या 'धुरंधर' बनेगी कामयाब फ्रेंचाइजी?
फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी और 'धुरंधर 2' के क्रेज से लगता है कि 'धुरंधर' एक कामयाब फ्रेंचाइजी बनेगी। फिल्म के पहले हिस्से ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आलोचकों का मानना है कि इसका दूसरा हिस्सा इससे भी ज्यादा कमाई कर सकता है। कुछ फैंस 'धुरंधर' के तीसरे हिस्से की भी उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म के दूसरे हिस्से के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट की वजह से इसमें काम करने से मना कर दिया था। उनसे इसके तीसरे हिस्से के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि वह कुछ नया करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed