सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अनिल कपूर ने शशि कपूर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बचपन में निभाया था उनका किरदार; लिखा- 'अमूल्य योगदान ...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 18 Mar 2026 06:21 PM IST
सार

Shashi Kapoor Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की आज जयंती है। अनिल कपूर ने शशि कपूर को उनके जन्मदिन पर याद किया और एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Anil Kapoor Remembering the inimitable Shashi Kapoor on his birth Anniversary
शशि कपूर-अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने अपनी सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक अनूठी पहचान बनाई और इस दौरान उन्होंने कई लोगों की मदद भी की। अनिल ने खुलासा किया कि शशि कपूर उन पहले लोगों में से एक थे, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में नोटिस किया था।

Trending Videos
Anil Kapoor Remembering the inimitable Shashi Kapoor on his birth Anniversary
शशि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

आज है शशि कपूर की जयंती
आज शशि कपूर की जयंती है। 18 मार्च 1938 को कपूर परिवार में जन्मे शशि कपूर हिंदी सिनेमा के बहुत बड़े और आकर्षक अभिनेता थे। वह पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उन्होंने बचपन में बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम शुरू किया। 1960 और 1970 के दशक में वह बड़े सितारे बने। वह बहुत सहज तरीके से अभिनय करते थे, इसलिए दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor Remembering the inimitable Shashi Kapoor on his birth Anniversary
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर का पोस्ट

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शशि कपूर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज शशि कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहा हूं। मेरी मुलाकात उनसे बहुत पहले हुई थी। बचपन में मैंने फिल्म 'तू पायल में गीत' में छोटे शशि कपूर का रोल निभाया था। उस समय से ही वह मुझे जानते थे।'

Anil Kapoor Remembering the inimitable Shashi Kapoor on his birth Anniversary
शशि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शशि ने दिया था अनिल को पुरस्कार
अनिल ने आगे लिखा, 'कॉलेज के समय स्टेज पर मुझे देखकर शशि कपूर ने मुझे पहचाना। बाद में उन्होंने मुझे दिलीप कुमार अभिनेता पुरस्कार दिया, जो मेरे लिए बहुत खास पल था। शशि बहुत अच्छे इंसान, बेहद हैंडसम और सिनेमा से बहुत प्यार करने वाले थे। उनकी फिल्में, प्रोडक्शन और पृथ्वी थिएटर का योगदान बहुत बड़ा है।'

विज्ञापन
Anil Kapoor Remembering the inimitable Shashi Kapoor on his birth Anniversary
शशि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल को मिला शशि से हौसला
अनिल ने आगे लिखा, 'बचपन से लेकर मेरे शुरुआती दिनों तक उन्होंने मुझे बहुत प्यार और हौसला दिया। इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। जन्मदिन मुबारक हो, शशि। आपकी याद हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed