सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

‘धुरंधर 2’ की दस्तक से पहले क्या रहा ‘द केरल स्टोरी 2’ का हाल? मंगलवार को ‘ओ रोमियो’ की लाखों में सिमटी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 18 Mar 2026 07:53 AM IST
सार

Box Office Collection: कल देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म की दस्तक से पहले मौजूदा फिल्मों की कमाई कितनी रह गई है। जानिए, मंगलवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
The Kerala Story 2 And O Romeo Box Office Collection Earning Before Dhurandhar 2 Release
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘धुरंधर 2’ जब रिलीज होगी तो इसके कलेक्शन का असर बाकी फिल्मों पर होगा। लेकिन रिलीज से पहले ही ऐसी स्थिति बनने लगी है। मंगलवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन क्या रहा? कौन सी फिल्म ने ज्यादा कमाई की है? जानिए, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में? 

Trending Videos
The Kerala Story 2 And O Romeo Box Office Collection Earning Before Dhurandhar 2 Release
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंगलवार को कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को 1.63 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि इसने सोमवार को 1.13 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 50.58 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं, मंगलवार को इसके कलेक्शन में मामूली इजाफा हुआ है। आगे इसकी डगर मुश्किल रहेगी, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story 2 And O Romeo Box Office Collection Earning Before Dhurandhar 2 Release
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ओ रोमियो’ का बुरा हाल
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 27 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं सोमवार को 20 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन अब तक 72.72 करोड़ रुपये है। निर्देशक विशाल भारद्वाज और एक्टर शाहिद कपूर की इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया है। 
The Kerala Story 2 And O Romeo Box Office Collection Earning Before Dhurandhar 2 Release
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने कमाए करोड़ों 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर क्रेज सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं है, यह असर थिएटर में भी दिख रहा है। ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म की प्री-बुकिंग तेजी से हो रही है। सैकनिल्क के मुताबिक अब तक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के लिए देश भर में 10 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। कई फिल्मों के टाइम स्लॉट तक ‘धुरंधर 2’ को दिए जा रहे हैं। 
सैकनिल्क के मुताबिक भारत में ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग डे की प्री-सेल्स 50 करोड़ (ग्रॉस) का आंकड़ा पार कर गई है। इसमें पेड प्रीमियर शो की कमाई भी शामिल है। सिर्फ प्रीमियर की एडवांस बुकिंग ही 33 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन
The Kerala Story 2 And O Romeo Box Office Collection Earning Before Dhurandhar 2 Release
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘धुरंधर 2 ’ में नजर आएंगे ये सितारे
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सभी पहले पार्ट का भी हिस्से थे। फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में 19 मार्च को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed