सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रहमान डकैत की कास्टिंग में लगे डेढ़ साल, 1300 ऑडिशन के बाद हुआ 20 साल की एक्ट्रेस का चयन? यहां पढ़ें किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 07:30 AM IST
सार

Dhurandhar Casting Stories: ‘धुरंधर 2’ में एक बार फिर दमदार कास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह से लेकर फिल्म के तमाम कलाकार ‘धुरंधर’ वाले ही नजर आएंगे। यहां पढ़िए रहमान डकैत से लेकर जमील जमाली तक की कास्टिंग से जुड़े किस्से…

विज्ञापन
Dhurandhar Star Cast Stories Ranveer Singh Sanjay Dutt R Madhavan Sara Arjun Akshaye Khanna Naveen Kaushik
धुरंधर की कास्टिंग के किस्से - फोटो : अमर उजाला

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपनी रिलीज को पूरी तरह से तैयार है। कल यानी 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के आज कुछ शहरों में पेड प्रिव्यू भी रखे गए हैं। फिल्म को लेकर काफी उत्साह है और दर्शक ‘धुरंधर’ से आगे की कहानी जानने के लिए बेताब हैं। ‘धुरंधर’ का एक-एक किरदार काफी लोकप्रिय हुआ और दर्शकों ने इसे पसंद किया। लेकिन फिल्म की कास्टिंग इतनी आसान नहीं थी। रहमान डकैत से लेकर डोंगा भाई और यहां तक कि यालिना जमाली की कास्टिंग तक के लिए मेकर्स को काफी मेहनत करनी पड़ी और इसमें डेढ़ साल का समय लग गया। जानते हैं ‘धुरंधर’ की कास्टिंग से जुड़ी कुछ बातें।

Trending Videos
Dhurandhar Star Cast Stories Ranveer Singh Sanjay Dutt R Madhavan Sara Arjun Akshaye Khanna Naveen Kaushik
अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला

रहमान डकैत के लिए 50-60 एक्टर्स ने दिया ऑडिशन
‘धुरंधर’ से सबसे ज्यादा चर्चा रहमान डकैत के किरदार की हुई। इसे अक्षय खन्ना ने इतना बखूबी निभाया कि लोगों ने उन्हें ऑस्कर देने तक की मांग कर डाली। अक्षय ने अपने किरदार से पूरी तरह इंसाफ किया और लोगों ने उन्हें इस किरदार में काफी पसंद भी किया।

लेकिन क्या आपको पता है कि रहमान डकैत के किरदार की कास्टिंग के लिए डेढ़ साल का समय लगा। खुद फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पीटीआई से बातचीत में बताया था कि रहमान डकैत की कास्टिंग के लगभग 50 से 60 एक्टर्स का ऑडिशन हुआ। इनमें ओटीटी के कलाकारों से लेकर साउथ के एक्टर्स तक शामिल थे। लेकिन अंत में ये रोल अक्षय खन्ना को ही मिला।

शुरू में अक्षय खन्ना ने किया ना-नुकुर
हालांकि, मेकर्स ने ये माना कि उनकी पहली पसंद अक्षय खन्ना ही थे। लेकिन जब पहली बार इस किरदार के लिए अक्षय को अप्रोच किया गया था तो वो पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने इसे लगभग नकार दिया था। लेकिन फिर 4 घंटे की लंबी स्क्रिप्ट नरेशन के बाद वह इसके लिए तैयार हुए। नरेशन के बाद अक्षय खन्ना ने मुकेश छाबड़ा से सिर्फ दो शब्द कहे -मुकेश, फैंटास्टिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar Star Cast Stories Ranveer Singh Sanjay Dutt R Madhavan Sara Arjun Akshaye Khanna Naveen Kaushik
सारा अर्जुन और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

इसलिए रणवीर से 20 साल छोटी सारा अर्जुन की हुई कास्टिंग
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन फीमेल लीड में नजर आई हैं। हालांकि, रणवीर और सारा की उम्र में 20 साल का फासला है, इसको लेकर कई लोगों ने सारा अर्जुन की कास्टिंग की आलोचना भी की थी।

लेकिन बाद में मुकेश छाबड़ा ने बताया था कि आखिर क्यों जानबूझकर 20 साल छोटी सारा अर्जुन को फिल्म में कास्ट किया गया था। मुकेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऐसा इसलिए था क्योंकि हमजा (रणवीर सिंह) लड़की को फंसाने की कोशिश करता है।

इसलिए हम जानते थे कि हमें 20-21 साल की जवान लड़की चाहिए। मुकेश ने ये भी कहा था कि जब पार्ट 2 आएगा, तो जो लोग उम्र के फर्क पर बात कर रहे हैं, उन्हें सारे जवाब मिल जाएंगे।

Dhurandhar Star Cast Stories Ranveer Singh Sanjay Dutt R Madhavan Sara Arjun Akshaye Khanna Naveen Kaushik
सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

1300 लड़कियों के ऑडिशन के बाद सारा अर्जुन हुईं सेलेक्ट
सारा अर्जुन की कास्टिंग के लिए मुकेश छाबड़ा ने लगभग 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया था। इसके बाद सारा अर्जुन का नाम फाइनल हुआ था। क्योंकि मेकर्स एक फ्रेश फेस चाहते थे। सारा ने अभी तक सिर्फ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसलिए सरप्राइज कास्टिंग की जा रही थी और ये लड़की बिल्कुल फ्रेश लगनी चाहिए थी।

विज्ञापन
Dhurandhar Star Cast Stories Ranveer Singh Sanjay Dutt R Madhavan Sara Arjun Akshaye Khanna Naveen Kaushik
राकेश बेदी - फोटो : एक्स

राकेश बेदी नहीं थे पहली पसंद, लेकिन आदित्य धर ने निभाया अपना वादा
फिल्म में राकेश बेदी ने चालाक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार निभाया है। उन्हें इस किरदार में काफी पसंद किया गया। हालांकि, वो इससे पहले कभी इस तरह के किरदार में नजर नहीं आए थे।

यही कारण है कि फिल्म से जुड़े कई सदस्यों ने निर्देशक आदित्य धर से राकेश बेदी को इस फिल्म में न लेने की बात भी कही थी। लेकिन आदित्य धर ने राकेश बेदी से उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के समय वादा किया था कि वो उन्हें एक बड़ा रोल देंगे। इसलिए तमाम लोगों के सवाल करने के बावजूद आदित्य धर ने राकेश बेदी को ही ये किरदार दिया और फिल्म रिलीज होने के बाद इसे काफी पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed