सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी पहुंचीं स्वर्ण मंदिर, किए दर्शन; शेयर की तस्वीरें
Hansika Motwani: सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसिका ने शेयर की तस्वीरें
हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्वर्ण मंदिर की कई फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हंसिका स्वर्ण मंदिर के दर्शन के दौरान बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'वाहेगुरु दी मेहर नाल।'
हंसिका और सोहेल का तलाक
हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता किले में बहुत धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के करीब 4 साल बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक दे दिया।
क्या थी तलाक की वजह?
दरअसल, पिछले साल से ही हंसिका और सोहेल के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम से सोहेल के साथ वाली कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए थे। दोनों के स्वभाव, विचार और जीवनशैली में काफी अंतर था। छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़े होते थे, जिससे साथ रहना मुश्किल हो गया। हंसिका ने तलाक के लिए खुद अदालत में अर्जी दी थी। उन्होंने गुजारा भत्ता की कोई मांग नहीं की। दोनों के परिवार और दोस्तों ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वे जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहे थे।
हंसिका का क्रिप्टिक पोस्ट
तलाक के बाद हंसिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा 'हमेशा 'चढ़दी कला'।' चढ़दी कला सिख धर्म का एक खूबसूरत विचार है, जिसका मतलब है- मुश्किल समय में भी हौसला, आशा और उत्साह बनाए रखना।
यह भी पढ़ें: एक्शन फिल्म 'किंग' के बाद किस तरह की फिल्म में धमाल मचाएंगे शाहरुख खान? बड़े बजट के क्लासिक ड्रामा पर निगाहें..