{"_id":"69b906035a8627c0a9055dd9","slug":"toxic-to-alfa-and-raftar-to-dhamaal-4-films-releasing-in-june-and-july-2026-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टॉक्सिक' की रिलीज के बाद लगेगी फिल्मों की झड़ी, जून-जुलाई में रिलीज होंगी 'अल्फा' समेत कई फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टॉक्सिक' की रिलीज के बाद लगेगी फिल्मों की झड़ी, जून-जुलाई में रिलीज होंगी 'अल्फा' समेत कई फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:20 PM IST
सार
Films Releasing in June and July: दर्शकों के लिए खास होगा जून- जुलाई का महीना। रिलीज होंगी एक के बाद एक बड़े बजट की फिल्में जिनमें फैंस के फेवरेट स्टार्स होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2026 की शुरुआत बड़े बजट की फिल्मों से हुई थी। मगर इस जून-जुलाई अब तक का सबसे व्यस्त महीना हो सकता है। जिसमें जून के महीने में दो फिल्में एक ही दिन आमने-सामने होंगी। वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और दिलजीत की 'मैं वापस आऊंगा'। जानें कब रिलीज होंगी यह फिल्में...
'टॉक्सिक'
शुरुआत में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं। मगर 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अचानक रिलीज का फैसला बदल लिया। उन्होंने पश्चिमी एशिया में बढ़ रहे तनाव की वजह से इसकी रिलीज डेट 4 जून कर दी।
'है जवानी तो इश्क होना है'
12 जून को वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर, और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं साथ ही निर्माता रमेश तौरानी हैं। फिल्म की कहानी रोमांटिक - कॉमेडी होगी।
'मैं वापस आऊंगा'
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमा घरों में 12 जून को ही रिलीज होगी । फिल्म एक पंजाबी लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में होगें। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। वही इसका निर्माण समीर नायर और दीपक सहगल ने किया है।
'कॉकटेल 2'
जून मिड में 19 तारिख को 'कॉकटेल 2' रिलीज होगी। जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना , कृति सेनन भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। साथ ही फिल्म का निर्माण दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तले हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम टू द जंगल'
26 जून को 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही रवीना टंडन भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत में पूरी हो गई थी। फिल्म के निर्माता फिरोज ए.नाडियाडवाला और ज्योति देशपांडे हैं। साथ ही इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।