सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi Reacts On Sarke Chunar Teri Song Controversy Angry On Makers Of KD And Thanks For The Backlash

अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा ने कहा थैंक्स? बोलीं- ‘पता था चरित्र पर सवाल उठेंगे’; बताया किसे खोने का है गम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Nora Fatehi Video On Sarke Chunar Teri Song: नोरा फतेही ने ‘सरके तेरी चुनर’ गाने के विवाद को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में नोरा ने पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखा है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…

Nora Fatehi Reacts On Sarke Chunar Teri Song Controversy Angry On Makers Of KD And Thanks For The Backlash
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवाद लगातार जारी है। अब ये मुद्दा देश की संसद लोकसभा में भी उठ चुका है। वहीं केंद्र सरकार ने गाने पर प्रतिबंध लगाते हुए इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से भी हटवा दिया है। अब इस पूरे विवाद पर नोरा फतेही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos


नोरा ने साफ तौर पर इस पूरे विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि उन्होंने ये गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। यही नहीं नोरा ने फिल्म ‘केडी’ के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाने को हिंदी में ट्रांसलेट करने से पहले या इसको हिंदी में रिलीज करने से पहले उनसे किसी भी तरह की कोई बात नहीं की गई। उन्हें इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी। जानिए नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

नोरा ने कन्नड़ भाषा में शूट किया था गाना
नोरा फतेही ने ‘सरके चुनर’ गाने पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने क्रमवार गाने से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका इस गाने के हिंदी वर्जन से कोई लेना-देना नहीं है। अपने वीडियो में नोरा ने सबसे पहले कहा कि पहली बात कि मैंने इस गाने को तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था।


तब मैंने इसे इसलिए शूट किया था क्योंकि संजय दत्त इसका हिस्सा थे। जो भी विवाद है वो गाने के हिंदी वर्जन को लेकर है। मेकर्स ने न तो इसके लिए मुझसे परमिशन ली और न ही मैंने इन लिरिक्स पर डांस शूट किया था।

 

Nora Fatehi Reacts On Sarke Chunar Teri Song Controversy Angry On Makers Of KD And Thanks For The Backlash
नोरा फतेही 'सरके चुनर तेरी सरके' - फोटो : सोशल मीडिया

एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो
नोरा ने आगे वीडियो में कहा कि दूसरी बात मेकर्स ने अपना प्रमोशन करने के लिए मेरी और संजय दत्त की फाेटो एआई की मदद से बनाई है। मैं एआई के सख्त खिलाफ हूं। मैंने जब इसे देखा तो मुझे भी बहुत गुस्सा आया। मैंने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

साउथ में लोग नहीं मानते बात, मैंने निर्देशक को किया था मना
नोरा फतेही ने हिंदी वर्जन को लेकर कहा कि तीसरी बात जब मेकर्स ने पहली बार हिंदी वर्जन चलाया, तब मैंने डायरेक्टर से कहा था कि मैं इसे कतई प्रमोट नहीं करूंगी इससे मेरे चरित्र पर सवाल उठेंगे। मैंने उन्हें सचेत भी किया।

मैंने नाराजगी जताई थी कि आपने इसे बनाने से पहले मुझसे अनुमति क्यों नहीं ली थी? एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि चूंकि मैं कोई नेपो किड नहीं हूं। मैंने अपनी दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। इसलिए लोग साउथ में मेरी बात नहीं सुनते हैं। हालांकि, मैं शुक्रगुजार हूं कि बॉलीवुड में लोग मेरी बात सुनते हैं और सलाह मानते हैं। लेकिन साउथ में ऐसा कुछ मायने नहीं रखता।

Nora Fatehi Reacts On Sarke Chunar Teri Song Controversy Angry On Makers Of KD And Thanks For The Backlash
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi

गाने के विरोध पर जताया आभार, बोलीं- सतर्क रहूंगी
वीडियो के अंत में इस गाने को लेकर हो रहे विरोध पर फैंस का शुक्रिया जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि चौथी बात मैं आगे से और ज्यादा सतर्क रहूंगी। आप सभी का धन्यवाद कि आपने इसका विरोध किया और इसे गाने को सभी प्लेटफाॅर्म से हटवा दिया।

ऐसे फिल्म निर्माताओं और प्रोड्यूसरों को इस तरह की सामग्री बनाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। सिर्फ हमारे नाम का इस्तेमाल न करें, क्योंकि हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। उन्हें जवाबदेह ठहराएं। मैं आगे से और अधिक सतर्क और सख्त रहूंगी। आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।

किसे खोने के गम में हैं एक्ट्रेस?
नोरा ने इस वीडियो में अपनी पर्सनल तकलीफ का भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने किसी करीबी के गुजरने से जूझ रही हैं। जिसके जाने से वो काफी दुखी हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed