सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshaye Khanna scoled mukesh Chhabra after getting offer of Rehman Dacaits role in Dhurandhar

रहमान डकैत का रोल ऑफर करने पर अक्षय खन्ना ने कास्टिंग डायरेक्टर को लगाई थी डांट, मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 18 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। उम्मीद है कि इस फिल्म में भी अक्षय खन्ना नजर आएंगे। ऐसे में कास्टिंग डायरेक्टर ने फिल्म में अक्षय खन्ना को कास्ट किए जाने का किस्सा सुनाया है।

Akshaye Khanna scoled mukesh Chhabra after getting offer of Rehman Dacaits role in Dhurandhar
अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

जैसे-जैसे फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसे लेकर फैंस का उत्साह बढ़ रहा है। फिल्म में कई कलाकार हैं। इसके कास्टिंग डायरेक्टर ने फिल्म में अक्षय खन्ना को कास्ट किए जाने के बारे में दिलचस्प किस्सा बताया है। 
Trending Videos


सबसे बड़ी हाइलाइट बने अक्षय खन्ना
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। मगर अक्षय खन्ना फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक बनकर उभरे हैं। रहमान डकैत के रूप में उनका सधा हुआ, खौफनाक किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। भले ही फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार मौजूद हों, इसमें अक्षय खन्ना का किरदार अलग ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshaye Khanna scoled mukesh Chhabra after getting offer of Rehman Dacaits role in Dhurandhar
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कलाकारों को जोड़ना हुआ मुश्किल
इंडिया टुडे से बातचीत में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने 'धुरंधर' की कास्टिंग के पीछे की लंबी प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह इस प्रोजेक्ट से जुड़े, तब रणवीर सिंह पहले ही फाइनल हो चुके थे। इसके बाद फिल्म में और बड़े नाम जोड़ना बेहद मुश्किल हो गया था।

निर्देशक ने कही ये बात
मुकेश छाबड़ा ने निर्देशक आदित्य धर को बताया कि रहमान डकैत के किरदार के लिए अक्षय खन्ना सही रहेंगे। इस पर निर्देशक ने कहा कि क्या आप पागल हो गए हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अक्षय खन्ना अपनी भूमिकाएं चुनने के मामले में बेहद चुनिंदा और अप्रत्याशित होने के लिए जाने जाते हैं।

Akshaye Khanna scoled mukesh Chhabra after getting offer of Rehman Dacaits role in Dhurandhar
अक्षय खन्ना - फोटो : X
अक्षय खन्ना ने छाबड़ा को डांटा
मुकेश ने आगे बताया कि जब उन्होंने अक्षय खन्ना से संपर्क किया, तो उनकी प्रतिक्रिया हैरान करने वाली नहीं थी। छाबड़ा ने बताया 'उन्होंने पहले मुझे डांटा। उन्होंने कहा, 'पागल हो गया है क्या?'' फिर भी, उन्होंने अक्षय से गुजारिश की कि वह कम से कम एक बार स्क्रिप्ट सुन लें।
आखिरकार, अक्षय खन्ना, आदित्य धर से मिलने के लिए राजी हो गए। यह मुलाकात लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें एक्टर चुपचाप सुनते रहे और हर बारीकी को समझते रहे। 

'सरके चुनर' विवाद से नोरा ने पल्ला झाड़ा, बोलीं- ‘तीन साल पहले शूट किया था, हिंदी गाने का आइडिया नहीं था’

स्क्रिप्ट सुनने के बाद राजी हुए अक्षय
स्क्रिप्ट सुनने के बाद, अक्षय ने बस इतना कहा, 'यह बहुत बढ़िया है। बहुत बढ़िया काम किया है, यार। बहुत मजा आएगा।'
मुकेश ने बताया, 'उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'चलो, इसे करते हैं, भाई।'
इसके बाद जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना के अभिनय की हुई। 

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना होगें। मगर वह फ्लैशबैक में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed