{"_id":"69ba6b73dcadf6a73e045a1c","slug":"dhurandhar-2-paid-premieres-in-tamil-and-telugu-cancelled-because-of-no-south-version-available-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2: दक्षिण भारतीय दर्शकों को लगा झटका, रद्द किए गए 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू; यह है बड़ी वजह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Dhurandhar 2: दक्षिण भारतीय दर्शकों को लगा झटका, रद्द किए गए 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू; यह है बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Dhurandhar 2 Paid Premieres: 'धुरंधर 2' के साउथ के प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। साउथ में कई जगहों पर फिल्म के पेड प्रीव्यू तय समय से पहले रद्द कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी क्या वजह है।
धुरंधर
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
विस्तार
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' का कई सिनेमाघरों में आज पेड प्रीव्यू है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले पेड प्रीमियर शो, तय समय से कुछ ही घंटे पहले रद्द कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रीय भाषाओं के शो की जगह अब फिल्म का ओरिजिनल हिंदी वर्जन दिखाया जाएगा। आखिरी समय पर शो रद्द होने की वजह, फिल्म के तमिल और तेलुगू वर्जन का उपलब्ध न होना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द किए गए 'धुरंधर 2' के शो
फिल्म के पेड प्रीव्यू शो बुधवार शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले थे, लेकिन सिनेमा चेन ने बताया कि तमिल वर्जन उपलब्ध न होने की वजह से तमिल पेड प्रीव्यू शो रद्द करने पड़े।
उन्होंने आगे बताया कि इन शो की जगह अब हिंदी पेड प्रीव्यू शो दिखाए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे थे, उन्हें अब रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले निर्देशक को सता रहा ये डर, फिल्म को लेकर फैंस से की खास अपील
फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
साउथ में डबिंग का काम है अधूरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देरी की वजह सिनेमाघरों तक कंटेंट पहुंचाने में हुई रुकावट है। असल में, 'धुरंधर 2' का हिंदी वर्जन देश भर के सिनेमाघरों में जल्द ही पहुंचा है। वहीं, सबटाइटल पैकेज भी जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है।
खबर यह भी है कि मेकर्स ने सिनेमाघरों को फिल्म का हिंदी वर्जन तो भेज दिया था, लेकिन तमिल और तेलुगू वर्जन की डबिंग का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पोस्ट-प्रोडक्शन में हुई इस देरी की वजह से आखिरकार क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म दिखाना नामुमकिन हो गया। इसके चलते प्रीमियर रद्द करने पड़े।

फिल्म को मिल सकता है फायदा
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज होगी। इसे ईद के वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों की टीम नजर आएगी।

कमेंट
कमेंट X