सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Indian Film Artistes Association writes to AIADMK MP CV Shanmugam over his recent comments on actress Na

नयनतारा पर टिप्पणी करने पर बुरे फंसे शनमुगम, साउथ आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने लिखा पत्र; की माफी की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 17 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Nayanthara: दक्षिण भारतीय फिल्म आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने सांसद सी.वी. शनमुगम को एक पत्र लिखा है। यह पत्र अभिनेत्री नयनतारा के बारे में उनके हाल के बयान को लेकर है।

South Indian Film Artistes Association writes to AIADMK MP CV Shanmugam over his recent comments on actress Na
सी. वी. शनमुगम और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सांसद सी. वी. शनमुगम ने हाल ही में साउथ अभिनेत्री नयनतारा पर आपत्तिजनक और महिला-विरोधी टिप्पणी की थी। जिसे लेकर आज साउथ आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने एक पत्र सी.वी. शनमुगम के नाम पर लिखा है। उन्होंने शनमुगम से नयनतारा पर किए गए हालिया भाषण पर माफी की मांग की है।

Trending Videos

साउथ आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने लिखा पत्र
साउथ आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने सांसद सी.वी. शनमुगम के नाम पर एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, 'हमें आपके हाल के भाषण का एक बहुत ही अपमानजनक और शर्मनाक वीडियो मिला है। आपने संसद की गरिमा को पूरी तरह भुला दिया और एक सार्वजनिक जगह पर बहुत गंदी-बुरे शब्दों में बात की। इसमें आपने हमारी साथी अभिनेत्री नयनतारा को भी बिना वजह घसीटा। क्या आपकी पार्टी या विचारधारा आपको ऐसे शब्द सिखाती है?

 


पत्र में आगे लिखा, 'क्या आपके नेता आपको ऐसे बोलने के लिए कहते हैं, या वे इस तरह की बातों का समर्थन करते हैं? आप अभी भी लोगों द्वारा चुने हुए सांसद हैं, इसलिए हम, फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग आपसे इस पर माफी की मांग करते हैं। हम यह भी चाहते हैं कि आप भविष्य में हमारे इंडस्ट्री की महिलाओं के बारे में कभी भी अपमानजनक या बुरी बातें न बोलें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शनमुगम की टिप्पणी
हाल ही में सांसद सी.वी. शनमुगम ने DMK सरकार और मुख्यमंत्री स्टालिन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति नयनतारा से शादी करने का सपना देखता है, तो क्या सरकार उस सपने को पूरा कर देगी? यह टिप्पणी महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बताई जा रही है। DMK समेत कई अन्य राजनीतिक दलों ने इसकी कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने AIADMK सांसद को खूब आलोचना की और बुरी-भली सुनाई। हालांकि, नयनतारा ने अभी तक इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


यह भी पढ़ें: सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी पहुंचीं स्वर्ण मंदिर, किए दर्शन; शेयर की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed