सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sarke Chunar Teri Controversy Muslim Personal Darul Ifta Issues Fatwa Against Nora Fatehi

नोरा फतेही के खिलाफ जारी हुआ फतवा, 'सरके चुनर' पर डांस करने को लेकर अभिनेत्री पहले ही दे चुकीं ये सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 19 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatwa Against Nora Fatehi: 'सरके चुनर' गाने पर नोरा फतेही ने डांस किया है। इसमें उनके साथ संजय दत्त भी हैं। ऐसे में एक संस्था ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है।

Sarke Chunar Teri Controversy Muslim Personal Darul Ifta Issues Fatwa Against Nora Fatehi
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'केडी' के गाने 'सरके चुनर' गाने पर विवाद चल रहा है। इस बीच इस मामले में एक धार्मिक संस्था के शामिल होने से नोरा फतेही के लिए चीजें मुश्किल हो गई हैं। अलीगढ़ में मौजूद 'मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता' ने इस गाने में नजर आने को लेकर अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया है। 
Trending Videos

संस्था ने क्या कहा?
एएनआई की तरफ से शेयर किए गए नोटिस के अनुसार, दारुल इफ्ता ने घोषणा की है कि 'सरके चुनर तेरी सरके' जैसे गाने, जिन्हें अश्लील माना जाता है, इस्लामी शिक्षाओं के तहत 'हराम' माने जाते हैं। इस तरह के कंटेंट में हिस्सा लेना, चाहे व्यक्ति का धर्म या बैकग्राउंड कुछ भी हो, नैतिकता और धार्म के खिलाफ है। संस्था ने आगे बताया कि इस गाने को अलग-अलग जगहों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने पहले ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sarke Chunar Teri Controversy Muslim Personal Darul Ifta Issues Fatwa Against Nora Fatehi
नोरा फतेही, संजय दत्त - फोटो : यूट्यूब
महिला आयोग ने भेजा समन
गाने पर सिर्फ धार्मिक संस्था ने हस्तक्षेप नहीं किया है बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने नोरा फतेही, संजय दत्त और इस प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को समन भेजा है।

साउथ में आज फिर कैंसिल हुए 'धुरंधर 2' के शो, जानें क्या है वजह? शुरू हुई रिफंड की प्रक्रिया

नोरा ने दी सफाई
रिलीज होने के तुरंत बाद 'सरके चुनर' गाना विवादों में आ गया। आलोचना होने पर इस गाने को सभी जगहों से हटा दिया गया।
इस विवाद के बीच, नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें गाने के बोल के मतलब की पूरी समझ आ गए, तो उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। पूरी बात जानने के बाद उन्होंने इस गाने का प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ गाने पर परफॉर्म किया था। हिंदी गाने पर उनका वीडियो बिना उनकी मर्जी के लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed