फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini Attend International Film Festival Delhi Says Actor Dharmendra Will Be Given Tribute

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Wed, 25 Mar 2026 03:51 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 25 Mar 2026 03:51 PM IST
सार

Hema Malini Attend International Film Festival Delhi: दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर हेमा मालिनी काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी याद किया जाएगा। 

विज्ञापन
Hema Malini Attend International Film Festival Delhi Says Actor Dharmendra Will Be Given Tribute
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हेमा मालिनी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में यह फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। इस फिल्म फेस्टिवल में हेमा मालिनी के पति और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

विज्ञापन


अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगी विशेष श्रद्धांजलि
हेमा मालिनी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने के लिए रेखा गुप्ता जी को बधाई देना चाहूंगी। यह फिल्म फेस्टिवल 4-5 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। फेस्टिवल में कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस माैके पर में वहां मौजूद रहूंगी।’  

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Oscar 2026: धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि ना देने पर ऑस्कर ने दी सफाई, बताया कौन तय करता है नाम? 

कई सेलेब्स होंगे फिल्म फेस्टिवल में शामिल 
बुधवार शाम को भारत मंडपम में शुरू होने इस फिल्म फेस्टिवल अर्जुन कपूर और निमरत कौर भी शामिल होंगे। वह उद्घाटन समारोह को होस्ट करेंगे। शाम के कार्यक्रम में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलिब जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। इस मंच पर सिनेमा से जुड़ी बातचीत और चर्चा होगी। 

कब तक चलेगा यह फिल्म फेस्टिवल
अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 25 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलने वाला है। एक सप्ताह का चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में कई फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। देश और दुनिया भर के फिल्म निर्माता, सिनेमा जगत के पेशेवर इस मंच से अपने विचार व्यक्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed