सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Punjab doctor Sunny Ashok who treated Arjun Rampal and Ranveer singh lands surprise role in Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: डॉक्टर जो 'धुरंधर 2' में बना एक्टर, रणवीर की चोट पर लगाया मरहम; अर्जुन रामपाल का भी किया इलाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 25 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Punjab Doctor: अर्जुन रामपाल का इलाज करने वाले पंजाब के एक डॉक्टर को 'धुरंधर 2' में  एक कैमियो रोल निभाने का मौका मिला। जानिए किस सीन में नजर आया यह डॉक्टर? 
 

Punjab doctor Sunny Ashok who treated Arjun Rampal and Ranveer singh lands surprise role in Dhurandhar 2
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के एक डॉक्टर हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' के सेट पर अर्जुन रामपाल का इलाज किया था। उन्होंने इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक सरप्राइज कैमियो रोल किया है। जानिए डॉक्टर को यह रोल कैसे मिला।
Trending Videos

Punjab doctor Sunny Ashok who treated Arjun Rampal and Ranveer singh lands surprise role in Dhurandhar 2
आदित्य धर-अर्जुन रामपाल- डॉ. सनी अशोक - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे सेट पर पहुंचे डॉक्टर सनी
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन रामपाल को सिर में चोट लग गई। लुधियाना जिले के कलाख गांव में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. सनी अशोक को 8 जुलाई 2025 को पाखोवाल के पास रेलवे ट्रैक पर बुलाया गया। डॉ. सनी ने बताया कि शुरू में चोट गंभीर लग रही थी और डर था कि अर्जुन रामपाल को अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा। लेकिन जांच करने के बाद पता चला कि चोट मामूली है। जिससे सभी को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे पंजाब के एक सरकारी डॉक्टर को मिला ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल
कुछ दिनों बाद डॉ. सनी को फिर शूटिंग लोकेशन पर बुलाया गया। इस बार शाहनेवाल हवाई अड्डे पर उन्हें बुलाया गया था। वहां उन्होंने रणवीर सिंह से फोटो खिंचवाने के लिए कहा। रणवीर सिंह ने मजाक में कहा, 'भाई, सिर्फ एक फोटो क्यों? हम आपको फिल्म में ही ले लेंगे।'

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने वाकई में डॉ. सनी को फिल्म में एक छोटा रोल दे दिया। फिल्म के एक सीन में डॉ सनी ने रणवीर सिंह के घायल किरदार का इलाज करना था। डॉ. सनी ने इसी सीन में एक डॉक्टर की भूमिका निभाई। यह सीन सिर्फ कुछ सेकंड का है और एक ही टेक में पूरा हो गया। 

Punjab doctor Sunny Ashok who treated Arjun Rampal and Ranveer singh lands surprise role in Dhurandhar 2
धुरंधर 2- डॉ सनी अशोक - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य ने की डॉक्टर की तारीफ
निर्देशक आदित्य धर ने डॉ. सनी के स्वाभाविक अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कैमरे की तरफ बिल्कुल नहीं देख रहे थे और ठीक वैसे ही व्यवहार कर रहे थे जैसे एक असली डॉक्टर घायल मरीज का इलाज करता है। हालांकि, भूमिका बहुत छोटी है, लेकिन 'धुरंधर 2' के इस एक सीन ने डॉ. सनी अशोक को उनके इलाके में काफी मशहूर बना दिया है। उनके दोस्त और जान-पहचान वाले लोग वीडियो देखकर उन्हें पहचान रहे हैं। सभी उनके जानने वाले उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछ रहे हैं।

डॉ. सनी अशोक का बॉलीवुड से है पुराना नाता
डॉ. सनी अशोक ने बताया कि रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल दोनों बहुत विनम्र और मिलनसार हैं। सनी ने कहा कि फिल्म की पूरी फिल्म टीम बहुत अच्छी है। खास बात यह है कि डॉ. सनी के परिवार का फिल्म जगत से पुराना नाता है। उनके पिता डॉ. देवेंद्र अशोक, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अच्छे मित्र थे और उनके पास धर्मेंद्र परिवार की कई पुरानी तस्वीरें हैं। फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शूटिंग ज्यादातर पंजाब में हुई है। लुधियाना के पास रेलवे ट्रैक और शाहनेवाल एयरपोर्ट भी शूटिंग के प्रमुख लोकेशन रहे।

यह भी पढ़ें: Maa Ka Sum: मोना सिंह और मिहिर आहूजा की नई वेब सीरीज 'मां का सम', जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed