सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor who played auto driver role in Dhurandhar 2 did not watch film says he can not afford ticket

'धुरंधर 2' में ऑटो ड्राइवर का रोल करने वाले एक्टर ने अब तक नहीं देखी फिल्म, वजह जानकर भर आएंगी आंखें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 25 Mar 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसकी वजह यह है कि इसे बहुत लोगों ने देख लिया है। हालांकि इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किरदार है जिसने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा है। आइए जानते हैं इसकी क्या वजह है। 

Actor who played auto driver role in Dhurandhar 2 did not watch film says he can not afford ticket
धुरंधर 2, हरजीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की कामयाबी की वजह से इससे जुड़े किस्से और किरदार भी चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो हैरान करने वाली है। एक तरफ जहां कई लोगों ने रणवीर सिंह की अदाकारी वाली ये फिल्म देख ली है या देखने का प्लान बना रहे हैं, वहीं 'धुरंधर 2' में एक छोटा किरदार निभाने वाले ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा है।

Trending Videos

इस वजह से नहीं देख पाए फिल्म
हरजीत, जिन्होंने फिल्म के आखिरी सीन में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका निभाई है, उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अब तक फिल्म देखी? इस पर उन्होंने जवाब दिया 'मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है। टिकट की कीमत लगभग 500 रुपये है। जैसा कि आप जानते हैं कि यह अभी-अभी रिलीज हुई है, इसलिए मैं इसे अभी तक नहीं देख पाया हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार ने बच्चों को समझाया
उनसे पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने फिल्म देखने की जिद की थी? खास तौर पर इसलिए, क्योंकि इसमें उनके पिता नजर आते हैं। इस पर उन्होंने कहा 'हां, उन्होंने जिद की थी। लेकिन मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं, और कुल मिलाकर 2500 रुपये खर्च होंगे। 2500 रुपये तो हम पूरे महीने में बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें फिल्म दिखाने नहीं ले गया। मैंने उनसे कहा कि हम थोड़ा इंतजार करेंगे और इसे बाद में देखेंगे।'

कानूनी पचड़े में पड़ी 'धुरंधर 2'? इसलिए की जा रही तमिलनाडु में रोक लगाने की मांग; हाई कोर्ट में याचिका दायर

'धुरंधर 2' का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। रिलीज के बाद से यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed