Dhurandhar 2: तीन रात नहीं सो पाए थे ‘पिंडा’, उदयबीर संधू ने बताया ‘धुरंधर 2’ के इंटेंस सीन के पीछे की कहानी
Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मूवी में पिंडा का किरदार एक्टर उदयबीर संधू ने निभाया है। अब उन्होंने अपने इंटेंस सीन को लेकर खुलकर बातचीत की है।
विस्तार
‘धुरंधर 2’ फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी के दोस्त ‘पिंडा’ का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू ने अपने सीन को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने हमजा के साथ बाथरूम में होने वाले फाइट सीन को लेकर अपने अनुभव के बारे में बताया।
काफी चैलेंजिंग था बाथरूम वाला सीन
फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में पिंडा का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू ने हाल ही में शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का एक खास बाथरूम सीन इतना इंटेंस था कि वह लगातार तीन रात तक सो ही नहीं पाए।
एक इंटरव्यू में फरीदून शहरयार से बात करते हुए उदयबीर ने कहा कि यह बाथरूम सीन उनके किरदार के लिए बहुत अहम था। उन्होंने बताया, ‘हम पहले एयरपोर्ट और कार वाले सीन शूट कर चुके थे, लेकिन वो नॉर्मल थे। असली चैलेंज तो यही बाथरूम सीन था, जो पिंडा के किरदार को पूरी तरह दिखाता है।’
Goosebumps aane wala Interval 😱.
— Sunil Goriya (@Sunil_Goriya) March 21, 2026
"Ghar ki yaad nahi aayi jassi" pic.twitter.com/xRIP525vKy
आदित्य धर ने की थी सीन के बाद तारीफ
उन्होंने आगे बताया कि सीन के बाद उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से पूछा कि सब ठीक था या नहीं। इस पर आदित्य धर ने कहा, ‘तुम्हें पता ही नहीं है कि तुमने क्या कर दिया है।’ यह सुनकर उदयबीर को समझ आ गया कि उनका काम काफी असरदार रहा।
उदयबीर ने ये भी बताया कि इस सीन की शूटिंग तीन दिन चली और इस दौरान वह बिल्कुल सो नहीं पाए। उन्होंने कहा, ‘पहली रात तो मैं नर्वस था क्योंकि अगले दिन बहुत बड़ा सीन शूट होना था। मेरे किरदार को थोड़ा ‘जोन आउट’ भी दिखाना था, जो एक तरह से मददगार रहा। लेकिन उसके बाद भी अगले दो दिन मैं सो ही नहीं पाया।’
'धुरंधर 2' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। रिलीज के बाद से यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।