सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Dhurandhar 2 live updates: ओपनिंग डे पर कितना कमाया, नोटबंदी और अतीक अहमद से क्या है कनेक्शन; राकेश बेदी छा गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 19 Mar 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Dhurandhar 2 the revenge live updates: फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच क्रेज साफ नजर आ रहा है। यहां पढ़िए, ‘धुरंधर 2’ से जुड़े सभी अपडेट्स। 

Dhurandhar 2 the revenge live updates review and box office details of ranveer singh starrer aditya dhar fil
'धुरंधर 2' न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:06 PM, 19-Mar-2026

राकेश बेदी बने असली धुरंधर

राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'धुरंधर 2' भले ही रणवीर सिंह की फिल्म हो लेकिन लाइमलाइट राकेश बेदी लेकर चले गए हैं। पार्ट में उनका किरदार चौंका देता है। खासकर क्लाइमैक्स सीन चौंकाने वाला है, इसमें राकेश बेदी गहरी छाप छोड़कर जाते हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें:  Dhurandhar 2: राकेश बेदी ‘धुरंधर 2’ में निकले हुकुम का इक्का, हमजा से था पुराना कनेक्शन; जानकर होगी हैरानी 
 
12:02 PM, 19-Mar-2026

'धुरंधर 2' में दिखा नोटबंदी और अतीक अहमद का कनेक्शन

'धुरंधर 2' में अतीक अहमद को कैसे दिखाया गया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'धुरंधर 2' में नोटबंदी और अतीक अहमद का कनेक्शन देखकर दर्शक हैरान हो सकते हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग फैंस को खुश कर सकती है।   

पूरी खबर यहां पढ़ें: अतीक अहमद और नोटबंदी का 'धुरंधर 2' से क्या है कनेक्शन? आदित्य धर की पीक डिटेलिंग देख चकरा जाएगा सिर
11:07 AM, 19-Mar-2026

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए 'धुरंधर 2' को लेकर रिएक्शन

फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद दर्शक, फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन करेगी। 

 
 
 
10:11 AM, 19-Mar-2026

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने फिल्म को सराहा

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करके फिल्म 'धुरंधर 2' को सराहा है।



09:47 AM, 19-Mar-2026

फिल्म 'धुरंधर 2' का शुरुआती कलेक्शन

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा जा रहा है, यह बात फिल्म के कलेक्शन में भी झलक रही है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 7 करोड़ 14 लाख रुपये है। 
08:52 AM, 19-Mar-2026

पायरेसी रोकने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर पायरेसी का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मद्रास हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल टीवी ऑपरेटर्स को 15 अप्रैल तक 'धुरंधर: द रिवेंज' की अवैध स्ट्रीमिंग या टेलीकास्टिंग से रोकने का आदेश पारित किया है।

यहां पढ़ें रिव्यू: Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’? या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
07:49 AM, 19-Mar-2026

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने जमकर की तारीफ

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा लगातार फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को लेकर देर रात उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिन लोगों ने भी आज फिल्म देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि 'धुरंधर' को सिर्फ पसंद ही नहीं करते हैं, इस फिल्म से शादी भी करना चाहते हैं। 
 
07:40 AM, 19-Mar-2026

‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ‘धुरंधर 2’ के कायल हुए 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को कई सेलेब्स पेड प्रीव्यू में देख चुके हैं। अब वह सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने फिल्म को जमकर सराहा है। वहीं रामगोपाल वर्मा तो लगातार फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ कर रहे हैं।

07:40 AM, 19-Mar-2026

फिल्म ने पेड प्रीव्यू में कितने कमाए? 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का पेड प्रीव्यू कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपये हुआ है। इससे अंदाजा लग रहा है कि फिल्म देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। 

07:38 AM, 19-Mar-2026

Dhurandhar 2 live updates: ओपनिंग डे पर कितना कमाया, नोटबंदी और अतीक अहमद से क्या है कनेक्शन; राकेश बेदी छा गए

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही अच्छी-खासी कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में काफी अच्छी कमाई की है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म को  लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed