सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 X Review Ranveer Singh And Director Aditya Dhar Movie Fans Reaction

Dhurandhar 2 X Review: ‘धुरंधर 2’ पर फैंस ने दी कैसी प्रतिक्रिया? क्लाइमैक्स ने चौंकाया; बोले- ‘बदला पूरा हुआ’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 19 Mar 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 X Review: ‘धुरंधर 2’ देख चुके दर्शक और फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। जानिए, दर्शकों को कैसी लगी रणवीर सिंह की फिल्म? क्या पहले पार्ट की तरह यह फिल्म भी फैंस को पसंद आई है? 

Dhurandhar 2 X Review Ranveer Singh And Director Aditya Dhar Movie Fans Reaction
फिल्म 'धुरंधर 2' पर फैंस के रिएक्शन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ ने एक्शन की डबल डोज दर्शकों को दी है। चार घंटे लंबी इस फिल्म को देखकर अब दर्शक क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं। क्या इसकी कहानी फैंस पर असर छोड़ सकी? या फिर भी फिल्म ने दर्शकों को निराश किया है। पढ़िए फिल्म ‘धुरंधर 2’ का एक्स (ट्विटर) रिव्यू। 

Trending Videos


यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’? या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन को देखकर उड़े दर्शकों के होश 
फिल्म 'धुरंधर' को पसंद करने वाले दर्शकों को दूसरा पार्ट भी पसंद आया है। फिल्म को लेकर दर्शक और फैंस अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • फिल्म को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'देशभक्ति से भरपूर और जबरदस्त फिल्म। हर जगह पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। यह फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।'
  • एक अन्य यूजर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। वह कमेंट करता है, 'फिल्म की शुरुआत धीमी थी लेकिन मेकिंग और एग्जीक्यूशन एकदम कमाल का है। स्क्रिप्ट जबरदस्त थी। रणवीर अपने 'बीस्ट मोड' में थे, सारा अर्जुन अच्छी लगीं। बाकी सभी एक्टर्स भी बढ़िया थे। साथ ही, इसका टेक्निकल पक्ष भी कमाल का था। अब बदला पूरा हो गया है।'
  • एक फैन ने तो फिल्म देखने के दौरान का अनुभव साझा किया। वह ट्विटर पर पोस्ट करके लिखता है, 'पहले तो पूरा सिनेमा हॉल गुस्से से उबल रहा था, फिर सब जोर-जोर से हंसने लगे; वे किसी जोक पर नहीं हंस रहे थे, बल्कि यह संतुष्टि की खुशी थी। जिस तरह से आदित्य धर ने कहानी के अधूरे हिस्सों को पूरा किया था। फिर यह आत्म-मंथन के साथ खत्म होती है। एक जबरदस्त फिल्म, जिसे देखते हुए समय का पता ही नहीं चलता। मुझे चिंता थी कि कहीं यह फिल्म (सीक्वल) उन हिस्सों से न बनी हो जिन्हें पहली फिल्म से काट दिया गया था। लेकिन फिल्म का पहला हाफ कुछ वैसा ही लगा, अक्षय खन्ना की कमी खली। ऐसा लगा जैसे कहानी भटक रही हो। फिर इंटरवल के ठीक बाद फिल्म रफ्तार पकड़ती है, और फिर आपकी पकड़ से बिल्कुल नहीं छूटती। रणवीर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। आप पूरी तरह संतुष्ट होकर थिएटर से बाहर निकलते हैं।' 
     

 

 


 


कहानी और क्लाइमैक्स को लेकर क्या बोले फैंस? 
फिल्म का एक्शन चाहे अच्छा हो लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को कई जगहों पर कमजोर लगी। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘धुरंधर 2’ की शुरुआत धीमी है, लेकिन इसका दूसरा हॉफ काफी दिलचस्प है। फाइनल ट्विस्ट बहुत जबरदस्त है। इसके किरदार बिल्कुल असल जिंदगी से उठाए हुए लगते हैं, खासकर नवाज शरीफ का किरदार ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि कोई एक्टिंग कर रहा है।' इसी तरह के कई और कमेंट्स भी कहानी को लेकर फैंस ने किए हैं। कई यूजर का मानना है कि फिल्म की कहानी को जबरदस्ती खींचा गया है लेकिन इसके बावजूद इसे एक बार देखा जा सकता है। 
   
 
 

 

Dhurandhar 2 X Review Ranveer Singh And Director Aditya Dhar Movie Fans Reaction
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा जा रहा है, यह बात फिल्म के कलेक्शन में भी झलक रही है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 7 करोड़ 14 लाख रुपये है। शाम तक फिल्म का कुल कलेक्शन पता चलेगा। वहीं सैकनिल्क के अनुसार ही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed