सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mukesh Chhabra Revealed Dhurandhar Director Aditya Dhar Was Working Till Midnight on the release day of Movie

‘धुरंधर 2’ के रिलीज के पहले रात के ढाई बजे तक काम कर रहे थे आदित्य धर, मुकेश छाबड़ा ने बताया जीनियस निर्देशक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Mar 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज हो चुकी है। इसके बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर फिल्ममेकर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। 

Mukesh Chhabra Revealed Dhurandhar Director Aditya Dhar Was Working Till Midnight on the release day of Movie
आदित्य धर और मुकेश छाबड़ा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर आने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म रिलीज होने के बाद भी लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Trending Videos

फिल्ममेकर मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आदित्य धर के साथ एक फोटो शेयर कर स्पेशल नोट लिखा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की मेहनत की तारीफ की है। मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि जब फिल्म 19 मार्च गुरुवार को रिलीज होने वाली थी, उस दिन भी डायरेक्टर सुबह तक काम कर रहे थे।

Mukesh Chhabra Revealed Dhurandhar Director Aditya Dhar Was Working Till Midnight on the release day of Movie
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यह आदमी जीनियस है
उन्होंने सोशल मीडिया पर आदित्य धर के साथ एक फोटो शेयर की और उनकी काम को लेकर मेहनत को खास और प्रेरणादायक बताया। उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘आज सुबह 2:30 बजे भी वह काम कर रहे थे, आखिरी पल तक सब कुछ दे रहे थे। ऐसी लगन बहुत कम देखने को मिलती है, और सच में यह प्रेरणादायक है।’
 

 

छाबड़ा ने फिल्म की सफलता पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म दो बार देखी है और उन्हें पूरा यकीन है कि यह हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को तोड़ देगी। उन्होंने आदित्य धर को लेकर आगे कहा, ‘यह आदमी जीनियस है। सच में। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं।’

धुरंधर 2 का शुरुआती कलेक्शन 
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा जा रहा है, यह बात फिल्म के कलेक्शन में भी झलक रही है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 7 करोड़ 14 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed