सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh X Review users do not like the film says it is outdated

Ustaad Bhagat Singh X Review: कैसी लगी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह'? यूजर्स ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 19 Mar 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण अपनी नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर आ चुके हैं। इसे देखकर फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं यूजर्स को फिल्म कैसी लगी है?
 

Ustaad Bhagat Singh X Review users do not like the film says it is outdated
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : एक्स@OGcults
विज्ञापन

विस्तार

साउथ के नेता और अभिनेता पवन कल्याण की अदाकारी वाली फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म को देखकर कई दर्शकों ने एक्स पर इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं दर्शकों ने फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया दी है। 
Trending Videos


यूजर ने की फिल्म और एक्टर की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर फिल्म को लेकर लिखा 'उस्ताद भगत सिंह देखा। हरीश शंकर के बज के हिसाब से यह बहुत अलग है। पवन कल्याण बहुत अच्छे लगे हैं। स्क्रीन पर तबाही मचा दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर ने गिनाईं फिल्म की कमियां
एक यूजर ने 'उस्ताद भगत सिंह' की कमियां बताई हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा 'फिर वही बात। अंदाज पर जोर दिया लेकिन कहानी पर नहीं। 'उस्ताद भगत सिंह' बस फैन्स को खुश करने वाले पलों का एक शोर-शराबा और बेतरतीब जमावड़ा है। इसमें कोई जान नहीं है। अगर आपने इसकी ओरिजिनल फिल्म देखी है, तो इसे देखने की जहमत न उठाएं। इसका जरूरत से ज्यादा तेज म्यूजिक सुनकर मेरे कानों में अभी भी दर्द हो रहा है।'



यूजर ने बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
एक यूजर ने फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' पर आरोप लगाया है कि यह फिल्म सैफरन प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देती है। 

वक्त से पीछे है फिल्म
एक यूजर ने 'उस्ताद भगत सिंह' को बहुत बुरी फिल्म बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'सबसे खराब फिल्मों में से एक। यह आज की तारीख से बहुत पीछे है। यह 2006 से 2013 के समय को दिखाती है। ओजी देखने के बाद लगता है कि एक्टर को किसी और चीज पर काम करना चाहिए। बहुत खराब फिल्म है।'



फिल्म की स्टारकास्ट
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण, श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक हरीश शंकर हैं। यह फिल्म तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed