TVK छोड़कर एक्ट्रेस रंजना नचियार ने जॉइन की DMK, विजय की पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
Ranjana Nachiyaar: एक्ट्रेस रंजना नचियार ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी जॉइन कर ली।
विस्तार
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक्ट्रेस और पूर्व TVK नेता रंजना नचियार अब डीएमके में शामिल हो गई हैं। यह कदम उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DMK जॉइन करने के बाद रंजना नचियार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से भी मुलाकात की।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actress and Former TVK leader Ranjana Nachiyaar meets CM MK Stalin after joining the DMK. pic.twitter.com/BZcYZL9l4f
विज्ञापन— ANI (@ANI) March 19, 2026विज्ञापन
विजय की पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
रंजना ने विजय की पार्टी टीवीके छोड़ने के पीछे का कारण भी बताया और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए। रंजना ने अन्ना अरिवालयम (डीएमके मुख्यालय) में एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘टीवीके एक ऐसी पार्टी है जिसे उसके नेता विजय ने शुरू किया है।
वह कहते हैं कि वह पार्टी में बदलाव लाएंगे, लेकिन वह अपनी बातों पर कायम नहीं रहते। उन्हें लोगों के बीच आकर मिलना चाहिए… मुझे पार्टी में कई चीजों को लेकर शक है।
महिला दिवस के दिन मंच पर महिलाओं का अपमान करना… विजय कार्यकर्ताओं, महिला नेताओं और आम लोगों में से किसी के लिए भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। डीएमके एक ऐसी पार्टी है जो पहले से सत्ता में है, और लोगों का उस पर भरोसा और विश्वास भी है…मुझे लगता है ये ज्यादा बेहतर है।’
उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'टीवीके का नेतृत्व आसानी से पहुंच में नहीं है, और पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं की परेशानियों की परवाह नहीं करते। पार्टी में महिलाओं का लगातार अपमान होता है, खासकर विजय द्वारा, जो मेरी पूर्वज रानी वेलु नचियार की तस्वीर दिखाते हैं।'#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Former TVK leader Ranjana Nachiyaar says, "TVK is a party which leader Vijay has started. He says that he is going to give a difference in party... but he does not keep up his words. He should come and meet people... I suspect so many things in the… https://t.co/l2DpuvpPGg pic.twitter.com/sR2Ux95dTL
— ANI (@ANI) March 19, 2026
VIDEO | TVK’s Ranjana Nachiyar joins the Dravida Munnetra Kazhagam, says, "The party leadership does not care about the pain of its workers. Women are continuously disrespected in the party, especially by Vijay. I had great regard for Vijay, which is why I joined TVK... He is not… pic.twitter.com/LbI12OoXLX
— Press Trust of India (@PTI_News) March 19, 2026
पहले बीजेपी, फिर टीवीके...अब डीएमके
रंजना पहले करीब 8 साल तक बीजेपी में भी रह चुकी हैं। उन्होंने फरवरी 2025 में भाषा विवाद के चलते पार्टी छोड़ दी थी। उस दौरान उन्होंने हिंदी भाषा थोपने का विरोध किया था और तमिल और अंग्रेजी की दो-भाषा नीति का समर्थन किया था।
इसके बाद वह तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) में शामिल हुई थीं, लेकिन अब उन्होंने वहां से भी इस्तीफा देकर डीएमके का दामन थाम लिया है।