Peddi: राम चरण की 'पेद्दी' के सेट पर पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, अभिनेता ने बल्ले पर किए हस्ताक्षर; दिया गिफ्ट
Tilak Varma on Peddi Sets: क्रिकेट और सिनेमा का एक खास कलेक्शन है। टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी तिलक वर्मा ने राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेद्दी' के सेट पर जाकर सभी को सरप्राइज कर दिया। अभिनेता ने भी तिलक के लिए एक बल्ले पर अपने हस्ताक्षर किए।
विस्तार
टी20 विश्व कप विजेता तिलक वर्मा ने हाल ही में राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' के सेट पर पहुंचे। 'पेद्दी' की पूरी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राम चरण ने क्रिकेटर तिलक वर्मा के लिए एक बल्ला पर अपने हस्ताक्षर दिए। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होगी।
'पेद्दी' के सेट पर पहुंचे तिलक वर्मा
'पेद्दी' के सेट पर सभी कलाकारों और टीम ने क्रिकेटर तिलक वर्मा का बहुत प्यार और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें 'पेद्दी' की कुछ झलकियां दिखाई गईं। खास तौर पर फिल्म के कुछ खेल से जुड़े सीन दिखाए गए, जिन्हें देखकर तिलक बहुत प्रभावित हुए।
'पेद्दी' के सेट का वीडियो हुआ वायरल
'पेद्दी' के सेट से एक खास वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तिलक और टीम के बीच की मजेदार बातचीत फैंस का दिल जीत रही हैं। इस मौके पर राम चरण ने तिलक को अपना हस्ताक्षर किया हुआ एक क्रिकेट बैट गिफ्ट किया। यह वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
फैंस को पसंद आए 'पेद्दी' के गाने
फिल्म के पहले गाने 'चिकिरी चिकिरी' को 200 मिलियन से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुआ 'राय राय रा रा' भी यूट्यूब पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है। ये दोनों गाने फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी दिखाते हैं।
कब रिलीज होगी 'पेद्दी'?
'पेद्दी' में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। 'पेद्दी' को बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे वेंकट सतीश किलारू ने मैत्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म 'पेद्दी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखेगा एक ट्विस्ट, जानिए क्या है वो खास बात