सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dhurandhar 2 Vs Pawan kalyan Movie Ustaad Bhagat Singh Day 1 Thursday Box Office Collection

‘धुरंधर 2’ की आंधी के आगे क्या टिकी सकी ‘उस्ताद भगत सिंह’? ओपनिंग डे पर पवन कल्याण की फिल्म ने कितना कमाया?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 19 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Ustaad Bhagat Singh Day 1 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के अलावा साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई। पहले दिन ‘धुरंधर’ के क्रेज के आगे पवन कल्याण की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया, जानिए? 

Dhurandhar 2 Vs Pawan kalyan Movie Ustaad Bhagat Singh Day 1 Thursday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साउथ फिल्माें के चर्चित अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी आज सिनेमाघराें में रिलीज हुई। यह फिल्म ऐसे समय में थिएटर में आई है, जब ‘धुरंधर 2’ की चर्चा हर जगह है। क्या पवन कल्याण की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे टिक सकी? जानिए फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ओपनिंग डे कलेक्शन। 

Trending Videos


ये खबर भी पढ़ें: 
Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Vs Pawan kalyan Movie Ustaad Bhagat Singh Day 1 Thursday Box Office Collection
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन कितना कमाया?
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का इंतजार दक्षिण भारतीय दर्शक काफी समय से कर रहे थे। यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के बावजूद भी पहले दिन दमखम दिखा रही है। सैकनिल्क के अनुसार पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ 94 लाख रुपये का शुरुआती कलेक्शन किया है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, इसकी कमाई में रात तक इजाफा हो सकता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2: राकेश बेदी ‘धुरंधर 2’ में निकले हुकुम का इक्का, हमजा से था पुराना कनेक्शन; जानकर होगी हैरानी 

Dhurandhar 2 Vs Pawan kalyan Movie Ustaad Bhagat Singh Day 1 Thursday Box Office Collection
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ को क्या टक्कर दे सकी पवन कल्याण की फिल्म? 
पवन कल्याण की फिल्म भले ही 9 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर चुकी हो। लेकिन यह ‘धुरंधर 2’ से कमाई की दौड़ में पीछे रह गई है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 23 करोड़ 97 लाख रुपये है। शाम तक फिल्म का कुल कलेक्शन पता चलेगा। वहीं फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इससे लगभग 50 करोड़ रुपये पेड प्रीव्यू से कमाए हैं। 

Dhurandhar 2 Vs Pawan kalyan Movie Ustaad Bhagat Singh Day 1 Thursday Box Office Collection
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अपनी पिछली फिल्म से भी पिछड़े पवन कल्याण 
पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘ओजी’ थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 9 करोड़ 94 लाख रुपये से खाता खोला है। ऐसे में अपनी ही पिछली फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को पवन कल्याण का पार नहीं कर पाए हैं। फिल्म ‘ओजी’ ने 229 करोड़ का ग्रास कलेक्शन इंडिया में किया था। अब देखना होगा कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ क्या ‘ओजी’ का कुल कलेक्शन की आने वाले दिनों में बराबरी कर पाती है। 

Dhurandhar 2 Vs Pawan kalyan Movie Ustaad Bhagat Singh Day 1 Thursday Box Office Collection
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
‘उस्ताद भगत सिंह’ की क्या है कहानी? 
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कहानी में लीड रोल में पवन कल्याण हैं। फिल्म की कहानी में उनका नाम भगत सिंह है। वह अपने नैतिक मूल्यों पर अडिग रहने वाला इंसान है। अन्याय के खिलाफ लड़ता है। इस फिल्म में हीरोइन के तौर पर श्रीलीला हैं। इसके डायरेक्टर हरीश शंकर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed