सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Bedi Surprise Fans In Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2 Climax Scene

Dhurandhar 2: राकेश बेदी ‘धुरंधर 2’ में निकले हुकुम का इक्का, हमजा से था पुराना कनेक्शन; जानकर होगी हैरानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 19 Mar 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Rakesh Bedi In Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में लीड रोल में रणवीर सिंह हैं लेकिन क्लाइमैक्स सीन में कुछ ऐसा होता है कि दर्शक राकेश बेदी पर फिदा हो जाते हैं। अब उन्हें ही असली धुरंधर माना जा रहा है।

Rakesh Bedi Surprise Fans In Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2 Climax Scene
फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@JioStudios
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे नामी कलाकारों के बीच टीवी और फिल्मों के दिग्गज कलाकार राकेश बेदी भी नजर आए। अपने उम्दा अभिनय से वह दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ के असली हुकुम का इक्का भी वही निकले हैं, यही वजह है कि अब फैंस उन्हें ही असली धुरंधर कह रहे हैं। 

Trending Videos


फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’? या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में निभाया कौन सा किरदार? 
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी अलीना से ही हमजा का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का था, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। जब उसकी असल पहचान सामने आती है तो दर्शक हैरान हो जाते हैं। 

Rakesh Bedi Surprise Fans In Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2 Climax Scene
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@JioStudios

क्लाइमैक्स सीन में खोला बड़ा राज 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आखिर में हमजा, मेजर इकबाल से बदला लेकर, पाकिस्तानी सेना के चुगल से निकलकर भारत वापस आता है। लेकिन उसे बस एक ही बात का अफसोस होता है कि वह बड़े साहब यानी दाउद इब्राहिम को नहीं मार सकता। उसकी मुलाकात फिल्म में एक बार बड़े साहब से होती है, वह उससे हाथ मिलाकर धीमा जहर देना चाहता था। लेकिन हमजा उर्फ जसकीरत से रांगी ऐसा नहीं कर पाया है। लेकिन आखिर में जमील जमाली उसे बताता है कि उसने ऐसा लगभग 35 साल पहले कर दिया था, वह बड़े साहब को धीमा जहर दे चुका था, यही वजह है कि अब वह बिस्तर पर पड़ा है, बीमार है। लेकिन जमील ने ऐसा क्यों किया? जमील और हमजा कैसे एक-दूसरे को पहले से जानते हैं? क्या जमील का भारत से कोई गहरा नाता है? इन सवालों के जवाब तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेंगे। लेकिन जब इन सवालों के जवाब मिलेंगे तो यह बात सही साबित होगी कि राकेश बेदी का किरदार ही असली धुरंधर है। 

ये खबर भी पढ़ें: अतीक अहमद और नोटबंदी का 'धुरंधर 2' से क्या है कनेक्शन? आदित्य धर की पीक डिटेलिंग देख चकरा जाएगा सिर 

‘धुरंधर 2’ ने किया शानदार कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 17 करोड़ 7 लाख रुपये है। शाम तक फिल्म का कुल कलेक्शन पता चलेगा। वहीं सैकनिल्क के अनुसार ही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed