आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में आज दस्तक दे दी है। फिल्म ने प्रीव्यू शोज से ही अच्छी कमाई कर ली थी। लेकिन ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन कैसा रहा? क्या फिल्म दर्शकों को पहले पार्ट की तरह ही पसंद आई? पढ़िए फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
Dhurandhar 2: क्या ‘धुरंधर 2’ का क्रेज कमाई में बदल सका? जानें ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कमाया?
Dhurandhar 2 Day 1 Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। क्या इसी जलवे को ‘धुरंधर 2’ बरकरार रख सकी। जानिए, पहले दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया है?
प्रीव्यू शो से कमाए थे करोड़ों
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शो की अच्छी-खासी डिमांड देखी गई। कई जगह रात के समय शो कैंसिल तक करने पड़ गए क्योंकि व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाई। जहां तक पेड प्रीव्यू से कमाई का सवाल है तो सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इससे लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह देखा जाए तो रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जमा कर चुकी थी।
पहले दिन कितना कमाया?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन करेगी। दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ पर इस कलेक्शन को पार करने का दवाब है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 23 करोड़ 79 लाख रुपये है। शाम तक फिल्म का कुल कलेक्शन पता चलेगा।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है। ‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
‘धुरंधर 2’ से पहले ही कई फिल्मों का थिएटर में बुरा हाल था। इसके रिलीज होते ही उन फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी बुधवार को सिर्फ 68 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि इस फिल्म ने मंगलवार को 1 करोड़ 58 लाख रुपये कमाए थे। वहीं ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन अब दिखना ही बंद हाे गया है, थिएटर में इसका खेल खत्म हो चुका है।