सब्सक्राइब करें

कौन हैं बड़े साहब, कैसे जसकीरत सिंह रंगी बना हमजा? क्या ‘धुरंधर 2’ में मिलेंगे इन छह बड़े सवालों के जवाब?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 19 Mar 2026 07:30 AM IST
सार

Dhurandhar The Revenge: लोगों का इंतजार खत्म हुआ और साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आज रिलीज हो चुकी है। ‘धुरंधर’ देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल हैं, जिनके जवाब ढूंढने के लिए वो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के लिए उत्साहित हैं। यहां जानिए क्या हैं वो छह बड़े सवाल…

विज्ञापन
Who Is Bade Sahab What The Story Of Jaskirat Singh Rangi These Are Six Question Get Answer In Dhurandhar 2
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

‘धुरंधर’ के खत्म होने के बाद लोगों के मन में कई सवाल हैं, जो आज भी उनको परेशान कर रहे हैं। अब दर्शकों को उम्मीद है कि इन सवालों के जवाब आज रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ में उन्हें मिल जाएंगे। ये सवाल रहमान डकैत की मौत, बड़े साहब और हमजा का आगे क्या होगा? इससे संबंधित हैं। मेकर्स का कहना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले भाग से भी कहीं ज्यादा खतरनाक और हैरान करने वाली है।



ऐसे में फैंस का उत्साह भी पहले से कहीं ज्यादा है। साथ ही एक सवाल ये भी है कि क्या ‘धुरंधर 2’ में भी कहानी पूरी नहीं होगी और मेकर्स ‘धुरंधर 3’ लेकर भी आएंगे? जानते हैं ऐसे कौनसे सवाल हैं, जिनके जवाब अधिकांश दर्शक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में ढूंढने जाएंगे।

Trending Videos
Who Is Bade Sahab What The Story Of Jaskirat Singh Rangi These Are Six Question Get Answer In Dhurandhar 2
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं बड़े साहब?
'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' फिल्मी जगत में इस सवाल के बाद हर किसी की जुबान पर सबसे बड़ा सवाल ये ही है कि आखिर बड़े साहब कौन हैं? पहली फिल्म में दिखाया गया कि हर दहशत हर आतंक के पीछे एक ही नाम है बड़े साहब। लेकिन अब तक सिर्फ बड़े साहब का नाम ही सामने आया है, उनका चेहरा या उनका किरदार सामने नहीं आया है। ऐसे में हर कोई बड़े साहब के बारे में जानना चाहता है।



इसको लेकर लोगों की अलग-अलग थ्योरी हैं, अधिकांश लोगों का मानना है कि बड़े साहब दाउद इब्राहिम का किरदार है। तो कुछ अजहर मसूद और हाफिज सईद जैसे लोगों के बड़े साहब होने की भी उम्मीद लगा रहे हैं। साथ ही बड़ा सवाल ये भी है कि बड़े साहब का किरदार कौन निभा रहा है? सलमान खान से लेकर इमरान हाशमी और जिम्मी शेरगिल तक के होने का लोग कयास लगा रहे हैं। लेकिन असल में बड़े साहब कौन एक्टर बना है, इसका खुलासा भी धुरंधर 2 देखकर ही पता चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Bade Sahab What The Story Of Jaskirat Singh Rangi These Are Six Question Get Answer In Dhurandhar 2
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जसकीरत सिंह रंगी कैसे बना हमजा?
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को हमजा अली मजारी के किरदार में दिखाया गया है, जो एक भारतीय अंडरकवर एजेंट है। हालांकि, ये भी दिखाया गया कि उसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है। ऐसे में अब सवाल ये ही कि कैसे जसकीरत सिंह रंगी हमजा अली मजारी बना?

इसके पीछे की क्या कहानी है और क्यों जसकीरत सिंह रंगी जेल में था? उसका जीवन कैसा था? किस तरह के दर्द ने उसे सब कुछ दांव पर लगाने के लिए मजबूर किया? अजय सान्याल (आर माधवन) ने इस काम के लिए क्यों चुना?

कैसे वो अपने जीवन को भूलकर एक नई जिंदगी जीने के लिए तैयार हुआ, वो भी जहां सिर्फ मौत ही उसके सिर पर नाच रही हो। उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ में हमें हमजा या यूं कहें कि जसकीरत सिंह रंगी की बैक स्टोरी देखने को मिलेगी।

Who Is Bade Sahab What The Story Of Jaskirat Singh Rangi These Are Six Question Get Answer In Dhurandhar 2
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब

अगर हमजा की सच्चाई सामने आ गई तो क्या होगा?
मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) ने भारत और उसके जासूसों के साथ अपने पुराने संबंधों का संकेत दिया है। क्या उन्हें हमजा के बारे में कोई आशंका है? क्योंकि जैसे ही यह बात सामने आई, पूरा गेम ही पलट जाएगा। हमजा का मिशन, नेटवर्क, यहां तक कि उन्हें भेजने वाले लोग भी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बदला रणवीर के हमजा के किरदार में ही होगा या जसकीरत उस लड़ाई को लड़ेंगे? क्या कोई पर्दाफाश होगा? अगर हां, तो इसका अंत कैसे होगा? 

विज्ञापन
Who Is Bade Sahab What The Story Of Jaskirat Singh Rangi These Are Six Question Get Answer In Dhurandhar 2
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

यालीना हमजा के साथ है या उसके खिलाफ?
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में यालीना (सारा अर्जुन) को बंदूक चलाते दिखाया गया है। इसके बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या यालीना सच्चाई जानने के बाद हमजा के खिलाफ हो गई है? या फिर वो इस कदर प्यार में है कि हमजा का ही साथ दे रही है और अपने अब्बू से लेकर अपने बाकी लोगों के खिलाफ हो गई है? वहीं सवाल ये भी है कि यालीना का क्या होगा? क्या वो मर जाएगी? यालीना और हमजा का रिश्ता आगे क्या मोड़ लेता है, यह भी इस बदले से भरे दूसरे पार्ट में पता चलने की आस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed