सब्सक्राइब करें

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले देखें ये जासूसी एक्शन फिल्में, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट की फिल्म भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
सार

Spy Action Films: जासूसी फिल्मों में सस्पेंस, एक्शन और भरपूर ड्रामा देखने को मिलता है। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से पहले भी कई जासूसी एक्शन फिल्में बन चुकी हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आईं। ये ऐसी फिल्में हैं, जो खुफिया दुनिया के साहस, जज्बे और रोमांच को बेहतरीन ढंग से दर्शाती हैं।

विज्ञापन
Spy Action Films before Dhurandhar 2 release watch Raazi Baby Ek Tha Tiger Madras Cafe
'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉलीवुड में 'धुरंधर' से पहले ऐसी कई जासूसी फिल्में बनी हैं, जिनमें अक्षय कुमार, तापसी पन्नू से लेकर आलिया भट्ट ने अपने दमदार एक्शन से सभी दर्शकों को चौंकाया। आप भी ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले देखें ये जासूसी एक्शन फिल्में।

Trending Videos
Spy Action Films before Dhurandhar 2 release watch Raazi Baby Ek Tha Tiger Madras Cafe
धुरंधर - फोटो : X

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' 
‘धुरंधर’ जैसी कई फिल्में इसलिए इतनी पसंद की जाती हैं, क्योंकि ये असली जिंदगी को दिखाती हैं। इसमें गुप्त एजेंट की जिंदगी को बहुत सही तरीके से दिखाया गया। यह फिल्म बताती हैं कि एक एजेंट अपने देश के लिए किसी भी हद को पार कर जाता है। खतरनाक मिशन के बीच मुसीबत आने पर भी वह अपने फर्ज को बखूबी निभाता है, भले ही इस मिशन की वजह से उसकी जान ही क्यों न चली जाए। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spy Action Films before Dhurandhar 2 release watch Raazi Baby Ek Tha Tiger Madras Cafe
फिल्म 'राजी' - फोटो : X

'राजी'
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' मेघना गुलजार ने बनाई है। इसमें आलिया एक ऐसी लड़की का रोल करती हैं, जो पाकिस्तान में गुप्त एजेंट बनकर काम करती है। फिल्म दिखाती है कि देश के लिए काम करने की कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। भावनाओं और मन की शांति तक छिन जाती है। इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।

Spy Action Films before Dhurandhar 2 release watch Raazi Baby Ek Tha Tiger Madras Cafe
फिल्म 'मद्रास कैफे' - फोटो : सोशल मीडिया

'मद्रास कैफे'
जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' श्रीलंका के गृहयुद्ध की कहानी है। जॉन एक भारतीय खुफिया अधिकारी हैं, जो बहुत सारे राज और साजिशों में फंस जाता हैं। 'मद्रास कैफे' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है। इसमें जॉन के अलावा नरगिस फाखरी और राशि खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Spy Action Films before Dhurandhar 2 release watch Raazi Baby Ek Tha Tiger Madras Cafe
फिल्म 'बेबी' - फोटो : X

'बेबी'
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में भारतीय एजेंट एक बहुत खतरनाक मिशन करते हैं। फिल्म में समय कम होने पर भी सही फैसला लेने और तेज दिमाग से काम करने की बात है। 'बेबी' 2015 में रिलीज हुई थी। इस जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म को नीरज पांडे ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें अक्षय कुमार, अनुपम खेर, राणा दग्गुबाती, डैनी, तापसी पन्नू , केके मेनन, ने अभिनय किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed