Karuppu: लंबे इंतजार के बाद इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'करुप्पु', जानिए सूर्या की एक्शन फिल्म की तारीख
Karuppu Release Date: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म निर्माताओं ने सूर्या अभिनीत फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज डेट तय कर दी है। जानिए कब रिलीज होगी यह एक्शन ड्रामा फिल्म?
विस्तार
सूर्या इस साल अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म 'करुप्पु' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। आरजे बालाजी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी यह फिल्म?
कब रिलीज होगी 'करुप्पु'
फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'करुप्पु' से सूर्या का एक खास पोस्टर शेयर किया और साथ ही इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया। उन्होंने लिखा जो लोग सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई है। 'करुप्पु' 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
A post shared by Dream Warrior Pictures (@dreamwarriorpictures)
'करुप्पु' की कहानी
फिल्म 'करुप्पु' एक वकील की कहानी है, जो किसी देवता के वश में हो जाता है और समाज के कुछ लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन मुख्य अभिनेत्री के किरदार में हैं। इसमें इंद्रांस, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि, सुप्रीत रेड्डी, योगी बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। आरजे बालाजी खुद एक छोटी कैमियो भूमिका में दिखेंगे।
सूर्या की आने वाली फिल्में
सूर्या 'विश्वनाथ एंड संस' में नजर आएंगे। यह फिल्म वेंकी अटुलुरी ने बनाई है। इसमें सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। यह एक भावुक रोमांटिक ड्रामा है। ममिता बैजू उनके साथ हैं और रवीना टंडन भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। यह फिल्म जुलाई 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा 'सूर्या47' (अस्थायी नाम) में नजर आएंगे। जितु माधवन इसका निर्देशन कर रहे हैं। इसमें नजरिया नाजिम मुख्य भूमिका में हैं और नस्लेन का किरदार भी खास है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। सिलंबरासन इसमें कैमियो कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण की 'पेद्दी' के सेट पर पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, अभिनेता ने बल्ले पर किए हस्ताक्षर; दिया गिफ्ट..
कमेंट
कमेंट X