सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Sethupathi And Sai Pallavi To Begin Shooting For Mani Rantnam Next film In Summer

क्या मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगे विजय सेतुपति? गर्मियों में शुरू होगी शूटिंग; कौन होगी मुख्य अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 18 Mar 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Sethupathi In Mani Rantnam Next film: विजय सेतुपति जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के लिए मणिरत्नम के साथ काम करने वाले हैं। जानिए इस फिल्म में उनके साथ मुख्य अभिनेत्री कौन होंगी?

Vijay Sethupathi And Sai Pallavi To Begin Shooting For Mani Rantnam Next film In Summer
विजय सेतुपति - मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ अभिनेता विजय सेतुपति इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। विजय जल्द ही मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की अगली फिल्म में काम शुरू करने वाले हैं। जानिए कैसी होगी फिल्म और कौन होगी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री?

Trending Videos

कैसी होगी विजय की आने वाली फिल्म
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इसमें विजय के साथ साई पल्लवी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। विजय की मणिरत्नम के साथ यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म से पहले वह मणिरत्नम के साथ 2018 में फिल्म 'चेक्का चिवंथा वानम' नाम की फिल्म में काम कर चुके हैं, लेकिन इस बार कुछ बिल्कुल अलग और नया करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू हो सकती है। इस फिल्म के म्यूजिक के लिए प्रतिभा साई अभ्यंकर से बात चल रही है। फिल्म को मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस मिलकर बना रहे हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

'अरसन' के बारे में
विजय सेतुपति की आने वाली तमिल फिल्म 'अरसन' है। इसमें सिलंबरासन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जिसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं। पहले अफवाहें थीं कि व्यस्तता के कारण विजय इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए, लेकिन अब विजय ने साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है।

पॉकेट नॉवेल में नजर आएंगे विजय
विजय सेतुपति निर्देशक थियागराजन कुमारराजा की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में काम कर रहे हैं। इसमें मालविका मोहनन और राज बी शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में किशोर भी महत्वपूर्ण किरदार में होंगे। इसकी पटकथा एंड्रयू लुईस ने लिखी है। इसका संगीत इलैयाराजा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed