सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Drishyam 3 release date postponed Mohanlal film will now hit theatres may on his birthday

'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब मोहनलाल के जन्मदिन पर आएगी फिल्म; एक्टर ने एक्स पर दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 23 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Drishyam 3: मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मगर अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। आइए जानते हैं अब यह कब रिलीज होगी

Drishyam 3 release date postponed Mohanlal film will now hit theatres may on his birthday
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टाल दी गई है। सोमवार को, एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया। इस फिल्म में वह जॉर्जकुट्टी नाम के एक टीवी केबल ऑपरेटर का किरदार निभा रहे हैं।
Trending Videos

 

मोहनलाल ने एक्स पर दी जानकारी
'दृश्यम 3' अब 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन मोहनलाल का जन्मदिन भी है। मोहनलाल ने एक नई पोस्ट के जरिए रिलीज की नई तारीख शेयर की। कैप्शन में लिखा था, 'अतीत कभी चुप नहीं रहता। वह बस इंतजार करता है। जॉर्जकुट्टी आ रहा है। 21 मई 2026 को दृश्यम 3 दुनिया भर में रिलीज होगी।'

Drishyam 3 release date postponed Mohanlal film will now hit theatres may on his birthday
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए टली 'टॉक्सिक'
मेकर्स ने 'दृश्यम 3' के टलने की वजह नहीं बताई है। हाल ही में यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक' को टाल दिया गया था। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज मार्च से जून तक के लिए टाल दी गई थी।

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' पर रजनीकांत ने दिया रिएक्शन, निर्देशक आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप


कई भाषाओं में बना रीमेक
'दृश्यम 2' उस हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें जॉर्जकुट्टी को पुलिस से एक गहरा राज छिपाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। 'दृश्यम' (2013) और 'दृश्यम 2' (2021) पूरे भारत में हिट रहीं। हिंदी, सिंहली, मैंडरिन और कोरियन सहित कई भाषाओं में इनका रीमेक बनाया गया।

Drishyam 3 release date postponed Mohanlal film will now hit theatres may on his birthday
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले फिल्म के निर्देशक
निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा कि दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर नहीं, बल्कि जिज्ञासा के साथ आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'यह फिल्म कोई थ्रिलर नहीं, बल्कि एक पारिवारिक ड्रामा है, जो इस बात पर केंद्रित है कि पिछले चार वर्षों में जॉर्जकुट्टी के परिवार में क्या बदलाव आए हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed