{"_id":"69c171bb53632a15e6002fd8","slug":"ameesha-patel-will-not-take-part-in-national-international-business-beauty-awards-2026-explain-the-reason-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बिजनेस ब्यूटी अवॉर्ड्स में नहीं शामिल होंगी अमीषा पटेल, एक्स पर बताई वजह; फैंस ने किए कमेंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इंटरनेशनल बिजनेस ब्यूटी अवॉर्ड्स में नहीं शामिल होंगी अमीषा पटेल, एक्स पर बताई वजह; फैंस ने किए कमेंट
Mon, 23 Mar 2026 10:33 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:33 PM IST
सार
Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह नेशनल इंटरनेशनल बिजनेस ब्यूटी अवार्ड्स में क्यों शामिल नहीं हो पाई हैं। इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को हाल ही में नेशनल इंटरनेशनल बिजनेस ब्यूटी अवार्ड्स 2026 में शामिल होना था, लेकिन वह नहीं जा पाईं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस इवेंट में क्यों शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने उस क्लाइंट के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसने कथित तौर पर उनकी शर्तें पूरी नहीं कीं।
विज्ञापन
इस वजह से नेशनल इंटरनेशनल बिजनेस ब्यूटी अवार्ड्स में नहीं गईं अभिनेत्री
अमीषा पटेल ने एक्स पर लिखा, 'नमस्ते कोल्हापुर के प्यारे फैंस! मुझे कल नेशनल इंटरनेशनल बिजनेस ब्यूटी अवार्ड्स 2026 में शामिल होना था! क्लाइंट ने सभी जरूरी वादे पूरे नहीं किए। उनकी नाकामी की वजह से मैं इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाऊंगी!'

Hi lovely fans in KOHLAPUR! Was supposed to attend the National international business beauty Awards 2026 tomorw !! The client hasn’t fulfilled all the necessary commitments and therefore as a result to his failure I will be unable to attend!!
— ameesha patel (@ameesha_patel) March 23, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9
यूजर्स ने किए कमेंट
अमीषा पटेल की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक फैन ने मजाक में कहा 'हां, उन्होंने बाकी के 123 रुपये नहीं दिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बहुत दुख की बात है अमीषा। मैं तुम्हें याद कर रहा हूं।' एक और यूजर ने उन्हें घमंडी कहा है।

अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है' (2000) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ऋतिक रोशन के साथ उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। उनकी दूसरी हिट फिल्मों में 'गदर: एक प्रेम कथा' है। इसमें वह सनी देओल के साथ नजर आई थीं। इसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली। इन फिल्मों के अलावा उन्होंने 'हमराज', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'ये है जलवा', 'क्या यही प्यार है', 'भूल भुलैया' और 'रेस 2' में अच्छा काम किया है।