फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dhurandhar 2 faces legal hurdle in Tamil Nadu plea seeks ban ahead of elections

कानूनी पचड़े में पड़ी 'धुरंधर 2'? इसलिए की जा रही तमिलनाडु में रोक लगाने की मांग; हाई कोर्ट में याचिका दायर

Tue, 24 Mar 2026 12:23 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 24 Mar 2026 12:23 AM IST
सार

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद फिल्म 'धुरंधर 2' कानूनी पचड़े में पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 faces legal hurdle in Tamil Nadu plea seeks ban ahead of elections
धुरंधऱ 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' एक नए विवाद में फंस गई है। खबरों के मुताबिक, मद्रास हाई कोर्ट में एक तत्काल याचिका दायर की गई है, जिसमें फिल्म पर तमिलनाडु में रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लागू 'आचार संहिता' को लेकर चिंताओं का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

'धुरंधर 2' पर रोक लगाने की मांग
लाइव लॉ के अनुसार, एक वकील ने जज के सामने यह बात रखी कि यह फिल्म राजनीतिक विषयों पर आधारित है। इसलिए इसे चुनाव के दौरान प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। चूंकि तमिलनाडु में एक महीने के भीतर चुनाव होने वाले हैं, इसलिए फिल्म की रिलीज का समय विवाद का विषय बन गया है।
पीठ ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह एक औपचारिक रिट याचिका दायर करे और उसके बाद तत्काल सुनवाई की मांग करे। फिल्म की रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं, इस पर फैसला तभी होगा जब अदालत इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' पर रजनीकांत ने दिया रिएक्शन, निर्देशक आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
कानूनी विवादों के बीच, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पुष्पा 2' के बाद दूसरी ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के महज चार दिनों के अंदर ही दुनिया भर में 761 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है।
विज्ञापन

Dhurandhar 2 faces legal hurdle in Tamil Nadu plea seeks ban ahead of elections
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
जहां 'पुष्पा 2' अपने पहले चार दिनों में 795.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे आगे है, वहीं 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग वीकेंड के प्रदर्शन के मामले में 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

इन भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
'धुरंधर 2' 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई। फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed