{"_id":"69c1668c836b57c0300356dd","slug":"sc-transfers-ilaiyaraajas-copyright-suit-against-sony-music-from-madras-hc-to-bombay-hc-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलैयाराजा को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका! कॉपीराइट से जुड़े केस को किया गया ट्रांसफर; जानें क्या है मामला?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इलैयाराजा को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका! कॉपीराइट से जुड़े केस को किया गया ट्रांसफर; जानें क्या है मामला?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Ilaiyaraaja: सुप्रीम कोर्ट से इलैयाराजा को झटका लगा है। कॉपीराइट के एक केस को मद्रास हाई कोर्ट से बॉम्बे हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
इलैयाराजा, सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को संगीतकार इलैयाराजा की तरफ से दायर एक कॉपीराइट मुकदमे को मद्रास हाई कोर्ट से बॉम्बे हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।
अदालत ने सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की उस याचिका को मंजूरी दे दी, मद्रास हाईकोर्ट में दायर मुकदमे को स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।
बॉम्बे हाई कोर्ट में पहले दायर की गई याचिका
सुनवाई के दौरान सोनी म्यूजिक की तरफ से पेश अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दलील दी कि बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा पहले ही दायर कर दिया गया था। इसलिए मद्रास हाई कोर्ट में चल रही बाद की कार्यवाही को स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए, ताकि एक ही विवाद पर दोनों हाई कोर्ट की तरफ से विरोधी फैसला दिए जाने की संभावना से बचा जा सके।
Trending Videos

इलैयाराजा के वकील की दलील
इलैयाराजा की तरफ से पेश अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस दलील का विरोध किया और बॉम्बे हाई कोर्ट के क्षेत्राधिकार पर सवाल उठाया।
उन्होंने यह दलील दी कि यह विवाद मद्रास स्थित न्यायालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आएंगे।
सिब्बल ने आरोप लगाया कि सोनी म्यूजिक की तरफ से शुरू की गई कार्यवाही सही नहीं थी।

इलैयाराजा
- फोटो : एक्स
इलैयाराजा ने नहीं मांगी थी राहत
सुनवाई के दौरान, अदालत ने कहा इलैयाराजा ने बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने मुकदमे की शुरुआत के खिलाफ कोई राहत नहीं मांगी।
इसके बाद बेंच ने सोनी म्यूजिक की ट्रांसफर याचिका को मंजूरी दे दी। अब इस मामले से जुड़े सभी मुद्दे बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने उठाए जा सकेंगे।
सोनी म्यूजिक ने इलैयाराजा पर किया मुकदमा
सोनी म्यूजिक ने 13 जनवरी, 2022 को बॉम्बे हाई कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का एक मुकदमा दायर किया था। इसमें संगीतकार को कुछ साउंड रिकॉर्डिंग में कथित कॉपीराइट का उल्लंघन करने से रोकने के लिए मांग की गई थी।

Ustaad Bhagat Singh Collection: वीकएंड के बाद मुंह के बल गिरी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें सोमवार का कलेक्शन
इलैयाराजा ने दायर किया मुकदमा
इसके बाद, इलैयाराजा ने मद्रास हाई कोर्ट में सोनी म्यूजिक, इको रिकॉर्डिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और ओरिएंटल रिकॉर्ड्स के खिलाफ इसी तरह का एक मुकदमा दायर किया। इसमें उन्होंने इन कंपनियों को अपनी साउंड रिकॉर्डिंग का व्यावसायिक इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की।
उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग पर सोनी म्यूजिक के मालिकाना हक और अधिकारों के दावे को भी चुनौती दी।
पिछले साल इलैयाराजा ने सोनी म्यूजिक के कॉपीराइट उल्लंघन के मुकदमे को बॉम्बे हाई कोर्ट से मद्रास हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उस अर्जी को खारिज कर दिया था।