{"_id":"69bb910ad1e335012a0055f8","slug":"is-dhurandhar-2-climax-has-the-third-part-hint-know-the-movie-story-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में है फिल्म के तीसरे पार्ट का हिंट? इस वजह से लगाए जा रहे कयास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में है फिल्म के तीसरे पार्ट का हिंट? इस वजह से लगाए जा रहे कयास
Thu, 19 Mar 2026 11:30 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:30 AM IST
सार
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले कई फैंस ने कयास लगाए थे कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा। आइए जानते हैं कि क्या 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में कुछ ऐसी हिंट है, जिससे लगता है कि इसका तीसरा पार्ट आएगा?
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी इंतजार के बाद फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने से कई दिनों पहले से ही फैंस अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे थे कि इसमें क्या दिखाया जाएगा। कई फैंस ने इस बात को लेकर भी आशंका जताई कि इसका तीसरा पार्ट आएगा। फिल्म रिलीज होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। आइए कहानी के क्लाइमैक्स पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि क्या इस फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या है?
'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में दिखाया गया है रणवीर सिंह (हमजा) का सामना मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होता है। आतंकी कैंप तबाह करने के बाद, हमजा को पाकिस्तानी सेना गिरफ्तार कर लेती है। उन्हें पता चल जाता है कि वह एक भारतीय जासूस है। हालांकि, अजय सान्याल (आर माधवन) पाकिस्तानी सेना के एक सीनियर अफसर से एक डील करके हमजा को छुड़वा लेते हैं। अजय सान्याल ने पाकिस्तानी अधिकारी से कौन सी डील करके हमजा को छुड़वाया, इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

धुरंधर 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : X
'धुरंधर' के तीसरे पार्ट के लग रहे कयास
चूंकि हमजा पाकिस्तान से छूट गए हैं और भारत आ गए हैं, इससे दर्शकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वह एक जासूस के तौर पर अपना मिशन जारी रखेंगे? ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बन सकता है।

पेड प्रीव्यू में कमाई
18 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू कई जगहों पर कैंसिल हो गए। इसके बावजूद पेड प्रीव्यू से फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कह सकते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जमा कर लिए थे। रिलीज के बाद फिल्म ने अब तक 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म के बारे में
'धुरंधर 2' में संजय दत्त, सारा अर्जुन और दानिश पांडोर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं। इसे समीक्षकों से काफी तारीफ मिल चुकी है।