Video: पैपराजी की बातों पर चौंक गईं यामी गौतम, 'धुरंधर 2' को लेकर किया सवाल? बोले- 'आदित्य सर पर कोई संदेह...'
Dhurandhar 2 Viral Video: आज आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच आदित्य की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद आप भी सरप्राइज हो जाएंगे।
विस्तार
आज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' और पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हो चुकी है। लेकिन हर जगह ज्यादातर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की चर्चा ज्यादा हो रही है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी ने 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर आदित्य की पत्नी यामी गौतम से एक सवाल किया? जिसके जवाब में देखिए अभिनेत्री ने क्या कहा है।
वायरल वीडियो
यामी गौतम का एक वीडियो सामने आया है, जो प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स के एक कार्यक्रम के दौरान का है। इस कार्यक्रम में यामी ने अपनी अगली फिल्म 'नई नवेली' की घोषणा की है। इसी दौरान जब पैपराजी ने यामी से पूछा कि आपने 'धुरंधर 2' देखी क्या? इस सवाल के जवाब में पैपराजी ने कहा, 'दो बार देखी है', इस जवाब पर यामी थोड़ी सरप्राइज दिखीं और बोलीं 'दो बार देख ली?' इसके बाद पैपराजी ने कहा, 'आदितय सर के ऊपर में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं करता'। फिर क्या पैपराजी की इन बातों पर यामी मुस्कुराईं और उन्हें धन्यवाद कहा।
View this post on Instagram
नई नवेली में नजर आएंगी यामी
आनंद एल राय द्वारा निर्मित और बालाजी मोहन निर्देशित फिल्म का नाम 'नई नवेली' है। यह एक पौराणिक कथाओं की हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। बहरहाल, फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है। अभी इसका प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यामी इससे पहले इमरान हाशमी के साथ हक में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: 150 करोड़ के बजट में बनीं 'उस्ताद भगत सिंह'? पवन कल्याण ने चार्ज की कितनी फीस, जानें श्रीलीला-राशि के बारे में