सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha kapoor meet with fans video goes viral

Viral Video: लिटिल फैन के साथ मुस्कुराती नजर आईं श्रद्धा कपूर, देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 25 Mar 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Shraddha Kapoor Video: श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने लिटिल फैन से प्यार से मिलती नजर आ रही हैं।

shraddha kapoor meet with fans video goes viral
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जहां भी जाती हैं, उनके फैंस वहां पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने कई फैंस से प्यार से मिलती नजर आ रही हैं, लेकिन अपने लिटिल फैन से मिलने पर श्रद्धा बेहद खुश नजर आईं।

Trending Videos

वायरल वीडियो
श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने कई फैंस से मिलती नजर आ रही हैं। लेकिन लिटिल फैन से मिलने पर श्रद्धा बेहद खुश नजर आईं। पैपराजी ने श्रद्धा की लिटिल फैन के साथ कई तस्वीरें भी खींची। लिटिल फैन के साथ श्रद्धा का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
श्रद्धा कपूर के फैंस उनका यह वीडियो बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय पेश कर रहे हैं। श्रद्धा के एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड की बहुत ही प्यारी अभिनेत्री हैं।'
दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा'
एक और फैन ने लिखा, 'श्रद्धा अपने नन्हे फैन के साथ बेहद क्यूट दिख रही हैं'
श्रद्धा के इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने लाल दिल वाला और फायर इमोजी बनाया है।

'ईथा' में नजर आएंगी श्रद्धा
श्रद्धा कपूर एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। जिसका नाम 'ईथा' है। यह प्रसिद्ध मराठी लोक कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक्स फिल्म करेगी। इस फिल्म का निर्दशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं।  यह फिल्म 1950-1980 के दशक के महाराष्ट्र की संस्कृति और 'तमाशा' लोक कला को दर्शाएगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में हैं। 


यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के उजैर उर्फ दानिश ने हिंसक सीन के पीछे का बताया सच, बोले- 'मैं मॉनिटर के पास भी नहीं...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed