फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi remembers veteran actor Farooq Sheikh on birth anniversary

फारुख शेख की जयंती पर शबाना आजमी ने दी श्रद्धांजलि, साझा किया यादगार किस्सा; 22 साल के सफर के लिए कहा शुक्रिया

Wed, 25 Mar 2026 01:48 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 25 Mar 2026 01:48 PM IST
सार

Farooq Sheikh Birth Anniversary: आज दिवंगत अभिनेता फारुख शेख की जयंती है। इस मौके पर उनकी दोस्त और सह-कलाकार शबाना आजमी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
 

विज्ञापन
Shabana Azmi remembers veteran actor Farooq Sheikh on birth anniversary
शबाना आजमी और फारुख शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता फारुख शेख की आज जयंती है। इस मौके पर उनकी दोस्त और सह अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर उनकी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में फारुख मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शबाना ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

विज्ञापन


शबाना ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शबाना आजमी ने आज अपने दोस्त और सह-कलाकार फारुख शेख को उनकी जयंती पर याद किया। शबाना ने लिखा, 'फारुख शेख, मेरे कॉलेज के साथी, सेंट जेवियर्स में हिंदी नाटक के सह-संस्थापक। एग्जाम के समय मेरा साथ देने के लिए, लिखते वक्त मेरी कलम में स्याही भरने के लिए, बीमारी में मेरे पास रहने के लिए, हमेशा मुझे चिढ़ाने के लिए और कभी भी कोई अच्छी बात न कहने के लिए आपका धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)


विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना ने किया फारुख को याद
शबाना ने आगे लिखा, '22 साल तक मेरे और फिरोज अब्बास खान के साथ दुनिया भर में ‘तुम्हारी अमृता’ नाटक की यात्रा करने के लिए शुक्रिया। तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें याद कर रही हूं।'

विज्ञापन

नाटक 'तुम्हारी अमृता'
शबाना और फारुख शेख ने फिरोज अब्बास खान के निर्देशन में बहुत लोकप्रिय नाटक ‘तुम्हारी अमृता’ में साथ काम किया था। यह नाटक ए.आर. गर्नी के मशहूर नाटक ‘लव लेटर्स’ का हिंदी रूपांतरण है। इसकी कहानी अमृता निगम (शबाना आजमी) और जुल्फिकार हैदर (फारुख शेख) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई साल तक एक-दूसरे को पत्र लिखकर अपने सुख-दुख साझा करते हैं।

फारुख शेख का करियर
फारुख शेख की पहली बड़ी फिल्म 1973 में आई ‘गरम हवा’ थी, जिसमें उन्होंने बलराज साहनी के साथ काम किया। उन्होंने ‘नूरी’, ‘चश्मे बद्दूर’, ‘उमराव जान’, ‘बीवी हो तो ऐसी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह टीवी शो ‘जीना इसी का नाम है’ के पहले सीजन के होस्ट भी रहे थे। 2010 में फिल्म ‘लाहौर’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।


यह भी पढ़ें: Maa Ka Sum: मोना सिंह और मिहिर आहूजा की नई वेब सीरीज 'मां का सम', जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed