सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Reacts To Backlash For Romancing 26 Years Younger Wamiqa Gabbi Says It Happens In Hollywood

‘हॉलीवुड में भी ऐसा होता है’, अक्षय कुमार ने 26 साल छोटी वामिका के साथ रोमांस करने की आलोचनाओं पर दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar On Age Gap: ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। अब दोनों के बीच 26 साल की उम्र का फासला होने पर हो रही आलोचनाओं पर अक्षय ने रिएक्ट किया है। जानिए अभिनेता ने क्या कुछ कहा…

Akshay Kumar Reacts To Backlash For Romancing 26 Years Younger Wamiqa Gabbi Says It Happens In Hollywood
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में है। फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग रिलीज किया गया, जिसमें अक्षय कुमार वामिका गब्बी के साथ नजर आ रहे हैं। अब 58 साल के अक्षय कुमार और 32 साल की वामिका गब्बी के बीच 26 साल उम्र का फासला होने को लेकर एक बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने 26 साल छोटी वामिका के साथ रोमांस करने पर अक्षय कुमार की आलोचना की। अब अक्षय कुमार ने इन आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos

हमने पहले भी ऐसा देखा है
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान जब अक्षय से इन आलोचनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘तो क्या है? हमने पहले कभी देखा नहीं है क्या? हॉलीवुड में भी ऐसा होता है। कभी-कभी स्क्रिप्ट की जरूरत होती है। वास्तविक जीवन में भी बहुत से लोग अपने से बड़े या छोटे जीवनसाथी से शादी करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Reacts To Backlash For Romancing 26 Years Younger Wamiqa Gabbi Says It Happens In Hollywood
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर की असल उम्र और फिल्मी उम्र में होता है अंतर
‘भूत बंगला’ के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी इस मामले पर अपनी राय देते हुए कहा कि एमजीआर और एनटीआर जैसे लोग अक्सर कहते थे कि वास्तविक उम्र और फिल्मी उम्र में बहुत अंतर होता है। किसी अभिनेता की फिल्मी उम्र उसकी असली उम्र को नहीं दर्शाती।

लोग अभिनेताओं को उनकी फिल्मी उम्र के साथ भी स्वीकार करते हैं और उन्हें इसमें कोई परेशानी भी नहीं है। शूटिंग के दौरान हो सकता है कि लोग किसी जोड़ी को देखें और महसूस करें कि वे सही नहीं हैं। यह फैसला उनकी उम्र के अंतर से जुड़ा नहीं हो सकता है।

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि जब मैं अक्षय या तब्बू के साथ शूटिंग करता हूं, तो मुझे उन्हें देखने में कभी कोई दिक्कत नहीं होती। जब दर्शक फिल्म देखते हैं, तो मुझे पता चलता है कि उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसा उनके किरदारों और फिल्म में उनकी उम्र के कारण है।

Akshay Kumar Reacts To Backlash For Romancing 26 Years Younger Wamiqa Gabbi Says It Happens In Hollywood
वामिका गब्बी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने की वामिका की तारीफ
इस दौरान अक्षय कुमार ने अपनी को-एक्टर वामिका गब्बी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान अपनी पहली मुलाकात को भी याद करते हुए कहा कि वह बहुत अलग तरीके से काम करती हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः अक्षय कुमार ने किया राजपाल यादव का अपमान? वायरल वीडियो पर अब खुद अभिनेता ने बताई पूरी सच्चाई

वह अपने सीन को पढ़ती रहती हैं और उनका अभ्यास करती रहती हैं। वह बहुत गंभीर हो जाती हैं। वहीं तब्बू को लेकर अक्षय ने कहा कि तब्बू तो उनसे भी ज्यादा गंभीर हैं। वहीं दूसरी ओर, विद्या बालन, जिनके साथ मैं अनीस बज्मी की फिल्म में काम कर रहा हूं, एक इंडिपेंडेंट कलाकार होने में विश्वास रखती हैं।

Akshay Kumar Reacts To Backlash For Romancing 26 Years Younger Wamiqa Gabbi Says It Happens In Hollywood
'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद वापसी कर रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत दिग्गज अभिनेता असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed