फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dhurandhar 2 shows cancelled again on March 19 in Andhra Pradesh Tamil Nadu

साउथ में आज फिर कैंसिल हुए 'धुरंधर 2' के शो, जानें क्या है वजह? शुरू हुई रिफंड की प्रक्रिया

Thu, 19 Mar 2026 05:30 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 19 Mar 2026 05:30 PM IST
सार

Dhurandhar 2: बीते कल 'धुरंधर 2' के कई जगहों पर पेड प्रीव्यू शो कैंसिल किए गए। आज फिर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के कई रेगुलर शोज कैंसिल करने पड़े हैं।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 shows cancelled again on March 19 in Andhra Pradesh Tamil Nadu
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' के फैंस को उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब कई जगहों पर इसके पेड प्रीव्यू कैंसिल हो गए। अब खबरें आ रही हैं कि आज 19 मार्च को भी फिल्म के कई रेगुलर शो को कैंसिल करना पड़ा है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ है?
विज्ञापन

क्यों कैंसिल हुए फिल्म के रेगुलर शो?
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' के कई रेगुलर शोज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में रद्द हो गए हैं। इससे फैन्स काफी निराश हुए हैं। ऐसे में थिएटर मालिकों को अपनी तरफ से माफी जारी करनी पड़ी है।
यह परेशानी की डिलीवरी मैसेज (KDM) लाइसेंस के न मिलने और फिल्म के डब किए गए वर्जन टाइम पर न मिलने से हुई।

Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू

रिफंड की प्रक्रिया शुरू
इसका नतीजा ये हुआ है कि कई सिनेमाघर जिन्होंने पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी, उन्हें आखिरी मिनट में शो रद्द करने पड़े। तेलुगू और तमिल प्रीमियर पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। थिएटर मालिकों ने टिकट खरीदने वालों को ऑनलाइन और सीधे काउंटर पर पैसे वापस करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 shows cancelled again on March 19 in Andhra Pradesh Tamil Nadu
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स
दर्शकों को पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू
दर्शकों के लिए ये शो रद्द होना एक हैरानी की बात थी। थिएटरों के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं, क्योंकि दर्शक पैसे वापस मिलने या फिल्म देखने के किसी दूसरे विकल्प के बारे में जानकारी चाहते थे। जहां ऑनलाइन टिकट के पैसे अपने आप वापस हो गए, वहीं जिन लोगों ने ऑफलाइन टिकट खरीदे थे, उनसे कहा गया कि वे सीधे बॉक्स ऑफिस से अपने पैसे वापस ले लें।
विज्ञापन

Dhurandhar 2 shows cancelled again on March 19 in Andhra Pradesh Tamil Nadu
'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios
क्या होता है KDM?
मनी कंट्रोल ने हैदराबाद के एक प्रदर्शक के हवाले से लिखा 'KDM असल में एक डिजिटल एन्क्रिप्शन की (Key) होती है। इसकी जरूरत सिनेमाघरों में किसी फिल्म के डिजिटल प्रिंट को अनलॉक करके चलाने के लिए होती है। इसके बिना, भले ही फिल्म का कंटेंट डिलीवर हो गया हो, उसे दिखाया नहीं जा सकता। डब किए गए वर्जन के लिए स्थिति और भी पेचीदा हो जाती है, क्योंकि हर भाषा के लिए अलग-अलग डिजिटल प्रिंट और अलग-अलग KDM की जरूरत होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed