सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   vijay and rashmika love story when actress family denied for working with vijay in dear comrade

विजय के लिए घरवालों से भिड़ गई थीं रश्मिका, परिवार ने दी थी इंडस्ट्री से दूर रहने की सलाह; जानें पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Mar 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay and Rashmika Love Story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का कपल फैंस के लिए गोल्स सेट करता है। मगर ऐसा भी एक वक्त था जब रश्मिका का परिवार नहीं चाहता था कि वो विजय के साथ फिल्मों में काम करें।

vijay and rashmika love story when actress family denied for working with vijay in dear comrade
रश्मिका और विजय की जोड़ी - फोटो : manyavar.com
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी में अपने परिवारवालों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मगर एक वक्त ऐसा था जब रश्मिका के परिवार वाले उन्हें विजय के नजदीक नहीं देखना चाहते थे। साथ ही रश्मिका को विजय की को-स्टार बनने से भी मना कर दिया था।
Trending Videos


विजय से दूर रहने की दी थी सलाह 
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शकों  ने बेहद प्यार दिया था। कपल की पहली फिल्म  'गीता गोविंदम' (2018) सिनेमाघरों में काफी पॉपुलर हुई थी। मगर इसके बाद उन्हें परिवार विजय के साथ काम करने से मना कर दिया था। फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में रश्मिका ने बताया था कि 'मेरे परिवार वाले मेरे फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर काफी नाराज थे। उन्हें यह लगता था कि फिल्मी दुनिया लड़कियों के लिए सेफ नहीं है। विजय के साथ 'गीता गोविंदम' करने के बाद भी परिवार चाहता था कि मैं 'डियर कॉमरेड' में एक्टिंग न करूं। मगर मैंने लड़ाई की और फिर फिल्म पूरी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

vijay and rashmika love story when actress family denied for working with vijay in dear comrade
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका के लिए नहीं था आसान 
 विजय ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'मैं जानता हूं कि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देना रश्मिका के लिए कितना मुश्किल रहा होगा। इस फिल्म से उनके जीवन पर काफी असर पड़ा था। फिर भी उन्होंने इसमें काम किया था और लिली के किरदार के लिए अपनी जान लगा दी थी। इस बात के लिए मैं रश्मिका का धन्यवाद करता हूं। फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। 

vijay and rashmika love story when actress family denied for working with vijay in dear comrade
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
 रश्मिका की फिल्में होंगी रिलीज
रश्मिका मंदाना आने वाले वक्त में कई फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें 'कॉकटेल 2', 'रणबाली', 'एनिमल पार्क', 'पुष्पा 3' और 'मैसा' के नाम शामिल हैं। फिल्म 'रणबाली' में रश्मिका को उनके एक्टर पति विजय देवरकोंडा के साथ देखा जाएगा। बात करें फिल्म 'मैसा' की तो इसमें रश्मिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। 27 जून 2025 को इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें रश्मिका को दमदार अंदाज में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed