सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Back To Work after wedding with Vijay Deverakonda Begins Mysaa Movie Shoot by Rawindra Pulle

Rashmika Mandanna: शादी के बाद काम पर लौटीं रश्मिका मंदाना, शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग; सेट से सामने आई झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 17 Mar 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna Next Film: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बीते महीने फरवरी में विजय देवरकोंडा के साथ शादी रचाई। इसके बाद कपल हनीमून पर गया। शादी के बाद रश्मिका ने अब काम पर वापसी कर ली है। उन्हें अगली फिल्म के सेट पर देखा गया।

Rashmika Mandanna Back To Work after wedding with Vijay Deverakonda Begins Mysaa Movie Shoot by Rawindra Pulle
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार

विजय देवकरोंडा से शादी के बाद रश्मिका मंदाना अब काम पर लौट आई हैं। उन्हें हाल ही में फिल्म के सेट पर देखा गया। रश्मिका ने फिल्म 'मैसा'  (Mysaa) की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के निर्देशक रविन्द्र पुले ने यह जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।

Trending Videos

डायरेक्टर ने शेयर की सेट से झलक
रश्मिका मंदाना कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। इनमें फिल्म 'मैसा' भी शामिल है। रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। डायरेक्टर रविंद्र पुले ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सेट से फोटो शेयर करते हुए रश्मिका को टैग किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है, 'मैसा'। शुरुआत हो गई है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Back To Work after wedding with Vijay Deverakonda Begins Mysaa Movie Shoot by Rawindra Pulle
विजय और रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम

उदयपुर में हुई रश्मिका विजय की शादी
निर्देशक रविंद्र पुले ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें जंगलनुमा एरिया नजर आ रहा है। कास्ट और क्रू के सदस्य दिख रहे हैं। हालांकि, रश्मिका मंदाना नजर नहीं आ रही हैं। रविंद्र ने एक अन्य फोटो भी साझा की है, जिसमें वे खुद सेट पर दिख रहे हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा से उदयपुर में शादी रचाई। 

रश्मिका की आगामी फिल्में
रश्मिका मंदाना आने वाले वक्त में कई फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें 'कॉकटेल 2', 'रणबाली', 'एनिमल पार्क', 'पुष्पा 3' और 'मैसा' के नाम शामिल हैं। फिल्म 'रणबाली' में रश्मिका को उनके एक्टर पति विजय देवरकोंडा के साथ देखा जाएगा। बात करें फिल्म 'मैसा' की तो इसमें रश्मिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। 27 जून 2025 को इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें रश्मिका को दमदार अंदाज में देखा गया था। 

वाइफ जोक मारने पर ट्रोल हुए विक्की कौशल, यूजर्स ने जमकर लताड़ा; बोले- 'दकियानूसी बातें…'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rawindra Pulle (@rawindrapulle)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed