फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Memes Viral On Ranveer Singh Aditya Dhar film Dhurandhar 2 Runtime netizens Packing Suitcases pillow Blanket

सूटकेस पैक कर लो! 'धुरंधर 2' का रनटाइम देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़; तकिया और कंबल लेकर निकले लोग

Tue, 17 Mar 2026 01:04 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 17 Mar 2026 01:04 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Runtime: दर्शक फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की अवधि करीब चार घंटे है। एक तरफ दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, रनटाइम को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन
Memes Viral On Ranveer Singh Aditya Dhar film Dhurandhar 2 Runtime netizens Packing Suitcases pillow Blanket
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' इस महीने रिलीज को तैयार है। यह फिल्म अपने रनटाइम को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर-द रिवेंज' तीन घंटे 55 मिनट की फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। वहीं, फिल्म की अवधि को लेकर इंटरनेट पर मीम्स भी खूब बन रहे हैं। फिल्म देखने जाने के लिए यूजर्स सूटकेस पैक कर रहे हैं।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'धुरंधर 2'
फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ मीम्स बन रहे हैं, जो फिल्म की अवधि को लेकर हैं। इसमें लोग 'धुरंधर 2' देखने जाने के लिए इस तरह पैकिंग कर रहे हैं, जैसे कहीं यात्रा पर जा रहे हैं या फिर कहीं एक दिन ठहरने जाना हो। तकिया और कंबल लेकर निकल रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Selwyn D’souza (@sellydsouzaaa)


विज्ञापन
विज्ञापन

पॉपकॉर्न से नहीं चलेगा काम
'धुरंधर 2' देखने जाने के लिए लोग सिर्फ स्नैक्स की फिक्र नहीं कर रहे, बल्कि अच्छा-खासा सामान पैक कर रहे हैं। कुछ लोग तो एक कदम आगे बढ़कर सूटकेस पैकिंग कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि इस फिल्म को देखने जाने के लिए सिर्फ पॉपकॉर्न का इंतजाम काफी नहीं है। बता दें कि आगामी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by G o  R  a  N  g    G  r  O  v  E  r (@gorang_grover)


विज्ञापन

इंटरवल नहीं, डिनर ब्रेक होगा!
कुछ नेटिजन्स मजाकिया अंदाज में यह दिखा रहे हैं कि नाइट शो देखने जाने वाले लोग फिल्म के लिए नहीं, बल्कि थिएटर्स में पूरी रात रुकने जा रहे हैं। वहीं, कुछ को ऐसा लग रहा है कि वे फिल्म देखने नहीं, लंबी ट्रिप पर जाने वाले हैं। लोग इसे 'सिनेमैटिक नाइट आउट' कह रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि फिल्म के दौरान इंटरवल एक लंबा डिनर ब्रेक होगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RJ Arjun - Red FM (@rjarjunkapage)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RJ Arjun - Red FM (@rjarjunkapage)




इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'धुरंधर' की तरह दूसरे पार्ट के निर्देशन की जिम्मेदारी भी आदित्य धर ने संभाली है। सीक्वल में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed