सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Makers Removed The Song From YouTube After The Controversy Over Nora Fatehi Song Sarke Teri Chunari Sarke

Nora Fatehi Song: 'सरके चुनर तेरी..' गाने पर बवाल, लिरिक्स के चलते उठी बैन की मांग; मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Mar 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर बवाल मच गया है। सेलेब्स और लोगों के रिएक्शन के बाद अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है।

Makers Removed The Song From YouTube After The Controversy Over Nora Fatehi Song Sarke Teri Chunari Sarke
नोरा फतेही 'सरके चुनर तेरी सरके' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नोरा फतेही कई आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों के गाने खूब वायरल होते हैं। लेकिन उनका हालिया रिलीज गाना जमकर विवादों में घिर गया है। इस बार फिल्म 'केडी द डेविल' के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर नोरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।

Trending Videos


इसके बाद कुछ सेलेब्स ने भी गाने के लिरिक्स पर नाराजगी जताई। अब इतना सब होने के बाद मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया है। आइए मामले को डिटेल में समझते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज हुआ गाना?
'सरके चुनर तेरी सरके' गाना 'केडी - द डेविल' फिल्म का है। ये 15 मार्च को रिलीज हुआ था और इस गाने को रकीब आलम ने लिखा था। गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आते हैं। गाने में अश्लील लिरिक्स और वीडियो को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

गाने के रिलीज के बाद ही शुरू हुआ विवाद
'सरके चुनर तेरी सरके' गाना रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इसके हिंदी वर्जन में वलगर लिरिक्स को लेकर लोग इसे शुरू से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। साथ ही इस गाने का विरोध भी कर रहे थे।


लोगों के बाद कुछ सेलेब्स ने भी इस गाने पर आपत्ति जताई। सिंगर अरमान मलिक और फिल्ममेकर ओनिर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही अरमान ने गाने की राइटिंग को निचले स्तर की बताया। 

NHRC ने भी दिया कड़ा रिएक्शन 
इस पूरे विवाद पर प्रियंक कानूनगो ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि प्रियंक कानूनगो नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के सदस्य हैं। 16 मार्च को जब उनसे इस गाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘कौन है जो अपने सभ्य परिवार के साथ बैठकर इसे देख सकता है?’

उनके इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग ने गाने के कंटेंट को ध्यान में रखते हुए मेकर्स को नोटिस भी जारी किया था।

बैन की भी उठी मांग
फैंस और सेलेब्स के सोशल मीडिया पर विरोध करने के बाद ये गाना एक वकील तक भी पहुंच गया। जिसके बाद उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे बैन करने की मांग की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो समाज पर गलत असर डाल सकते हैं, खासकर बच्चों और युवाओं पर। इतना ही नहीं, शिकायत को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक भी भेजा गया और इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

गाने को यूट्यूब से हटाया 
गाने को लेकर इतना विरोध होने के बाद मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, बल्कि उन्होंने चुपके से इस गाने को यूट्यूब से ही हटा दिया।

अब यूट्यूब पर 'सरके चुनर तेरी सरके' सर्च करने पर या तो गाना दिखाई नहीं दे रहा है, और दिख भी रहा है, तो चल नहीं रहा है। एक पेज पॉप-अप होता है और या तो ये लिखा आता है कि ये वीडियो उपलब्ध नहीं है, या फिर ऐसा लिखा आता है कि वीडियो प्राइवेट है। 

फिल्म से जुड़ी जानकारी 
ये गाना 'केडी - द डेविल' का है, जो एक कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसे केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्देशित किया गया है। फिल्म 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी शामिल हैं। मूवी 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed